लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh 12th result 2024: कामाक्षी और छाया ने एग्जाम में साझा रूप से टॉप, 73 फीसदी कुल छात्र हुए पास

By आकाश चौरसिया | Updated: April 30, 2024 11:18 IST

Himachal Pradesh 12th result 2024: कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने साझा रूप से टॉप किया, कामाक्षी कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा हैं, तो वहीं छाया साइंस स्ट्रीम से टॉप किया। दोनों ने ही 500 में से कुल 494 स्कोर हासिल किए और इससे पास होने का दोनों का फीसद 98.80 रहा।  

Open in App
ठळक मुद्देकॉमर्स से कामाक्षी शर्मा ने टॉप किया जबकि, साइंस स्ट्रीम से छाया चौहान ने अव्वल अंक हासिल किएअब यहां देखें पूरे रिजल्ट

Himachal Pradesh 12th result 2024:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने  (एचपीबीओएसई) ने कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं, इसमें विज्ञान और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट शामिल हैं। हालांकि इस बार छात्रों के पास होने का प्रतिशत 73.76 रहा, लेकिन पिछले वर्ष से कुछ गिरावट देखने को मिली है।   

इस रिजल्ट में साल 2023 में कुल 79.74 फीसदी छात्र पास हुए थे। सभी बच्चों में से कुल 41 छात्रों के नाम मेरिट लिस्ट में रहे और इनमें से भी 30 लड़कियों ने टॉप पोजिशन पर जगह बनाई, जबकि 11 लड़के यहां तक पहुंचने में कामयाब रहे। 

आयोजित हुई इस परीक्षा में कुल 85,777 बच्चों ने परीक्षा दी, जिसमें सिर्फ 63,092 ही छात्र पास होने में सफल हुए।

इन कुल छात्रों में 41,575 फीमेल कैंडिडेट रहीं, जबकि, 32,520 छात्राएं ही एग्जाम में पास हुईं और इस कारण छात्राओं का पास होने का प्रतिशत 78.2 फीसद रहा। हालांकि, 43,964 छात्रों ने एग्जाम दिया, इनमें से सिर्फ 30,572 छात्र पास और इस कारण छात्रों के पास होने का फीसद 69.5 रहा। 

HPBOSE कक्षा 12 वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं। पिछले वर्ष 12वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.4% था और वर्ष 2022 में यह 93.90% था।

अब बात करते हैं किसने किस स्ट्रीम में किया टॉपकामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने एक साथ टॉप किया, कामाक्षी भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बैजनाथ में पढ़ती हैं, छाया ने साइंस स्ट्रीम से टॉप किया। दोनों ने ही 500 में से 494 स्कोर किए और इससे पास होने का दोनों का फीसद 98.80 रहा।  

इनके बाद एसडी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर की श्रुति शर्मा ने सेकेंड पोजिशन हासिल की और उन्होंने 98.40 फीसदी मार्क हासिल किए। वहीं, तीसरे स्थान पर साइंस स्ट्रीम की एंजल और पीयूष ठाकुर रहें। एंजल मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घुमारवीं में पढ़ती हैं, जबकि पीयूष हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, हीरानगर, हमीरपुर में पढ़ाई कर रहे हैं। पीयूष ने 98.20 फीसदी अंक हासिल किए। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशहमीरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील