लाइव न्यूज़ :

Himachal Political Crisis: कांग्रेस के बागी विधायकों ने उत्तराखंड के रिजॉर्ट में डाला डेरा, 3 निर्दलीय विधायक भी शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: March 9, 2024 16:11 IST

कांग्रेस विधायक शुक्रवार दोपहर को देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर उतरे, जहां से वे कड़ी सुरक्षा के बीच हिमाचल प्रदेश के दो भाजपा विधायकों के साथ ऋषिकेश से लगभग 35 किमी दूर सिंगटाली के रिजॉर्ट के लिए रवाना हुए।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के ग्यारह विधायक भाजपा शासित उत्तराखंड में डेरा डाले हुए हैंजिनमें कांग्रेस के छह बागी विधायक, तीन निर्दलीय और दो भाजपा के विधायक हैंपिछले माह, 6 बागियों और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव में BJP के पक्ष में मतदान किया था

शिमला:हिमाचल प्रदेश के ग्यारह विधायक, जिनमें कांग्रेस के छह बागी विधायक और तीन निर्दलीय विधायक शामिल हैं, पहाड़ी राज्य में राजनीतिक संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित उत्तराखंड में डेरा डाले हुए हैं। मामले से परिचित लोगों ने शनिवार को हिन्दुस्तान टाइम्स को इसकी जानकारी दी। 

कांग्रेस विधायक शुक्रवार दोपहर को देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर उतरे, जहां से वे कड़ी सुरक्षा के बीच हिमाचल प्रदेश के दो भाजपा विधायकों के साथ ऋषिकेश से लगभग 35 किमी दूर सिंगटाली के रिजॉर्ट के लिए रवाना हुए। शनिवार को रिजॉर्ट के बाहर हरियाणा नंबर की एक सुरक्षा गाड़ी भी तैनात देखी गई। यह मामला हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को गुरुवार को कांग्रेस आलाकमान द्वारा तलब किए जाने के दो दिन बाद आया है।

रिजॉर्ट में डेरा डालने वाले कांग्रेस विधायकों में राजिंदर राणा (सुजानपुर), सुधीर शर्मा (धर्मशाला), इंद्रदत्त लखनपाल (बड़सर), रवि ठाकुर (लाहौल-स्पीति), चैतन्य शर्मा (गगरेट) और देवेंद्र भुट्टो (कुटलेहड़) और निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा (हमीरपुर), होशियार सिंह (देहरा), और केएल ठाकुर (नालागढ़) हैं।

पिछले महीने, छह बागियों और तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया, जिसके परिणामस्वरूप कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद बीजेपी के हर्ष महाजन चुनाव जीत गए।

नतीजों के बाद कांग्रेस ने कहा था कि वह इस बात की जवाबदेही तय करेगी कि क्रॉसवोटिंग की अनुमति क्यों दी गई। बाद में छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। स्पीकर के इस कदम के खिलाफ बागियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद, 68 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक थे, जबकि भाजपा के पास 25 विधायक थे। बाकी तीन सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशकांग्रेससुखविंदर सिंह सुक्खूCongress MLA
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?