Hijab Row: कांग्रेस नेता जमीर अहमद ने कहा, हिजाब न पहनने की वजह से होता है रेप, देखें Video
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2022 19:41 IST2022-02-13T19:20:09+5:302022-02-13T19:41:26+5:30
कांग्रेस नेता जमीर अहमद ने कहा कि हिंदुस्तान में रेप रेट सबसे ज्यादा है। इसकी वजह उन्होंने महिलाओं का हिजाब में न होना बताया है।

Hijab Row: कांग्रेस नेता जमीर अहमद ने कहा, हिजाब न पहनने की वजह से होता है रेप, देखें Video
हुबली: कर्नाटक के उडुपी से जन्मा हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह विवाद केवल कर्नाटक तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि भारत के अन्य राज्यों में भी यह बढ़ता जा रहा है। इस बीच रविवार को कर्नाटक के कांग्रेस नेता ने हिजाब को लेकर एक अजीब तर्क दिया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। कांग्रेस नेता जमीर अहमद ने कर्नाटक के हुबली में हिजाब विवाद को लेकर कहा है कि हिन्दुस्तान में रेप रेट सबसे ज्यादा इसलिए है क्योंकि महिलाएं हिजाब नहीं पहनती हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा, बच्ची को बड़ी होने के बाद हिजाब में रखते हैं। उन्होंने कहा, महिलाओं की खूबसूरती को छिपाने के लिए उन्हें पर्दे पर रखा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान में रेप रेट सबसे ज्यादा है। इसकी वजह उन्होंने महिलाओं का हिजाब में न होना बताया है।
#WATCH | Hijab means 'Parda' in Islam...to hide the beauty of women...women get raped when they don't wear Hijab: Congress leader Zameer Ahmed on #HijabRow in Hubli, Karnataka pic.twitter.com/8Ole8wjLQF
— ANI (@ANI) February 13, 2022
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि हिजाब पहनना आवश्यक नहीं है। जो महिलाएं दूसरों को अपनी खूबसूरती नहीं दिखाना चाहती हैं वे ही हिजाब पहनती हैं और यह वर्षों से चला आ रहा है।
वहीं हिजाब विवाद पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा- मुझे लगता है कि यह कोई विवाद नहीं है बल्कि मुस्लिम युवतियों को उनके घरों की चार दीवारों में धकेलने की एक सचेत साजिश है। यह उन्हें हतोत्साहित करने की कोशिश है।
Kerala Governor Arif Mohammad Khan on Karnataka #HijabRow: Hijab is not part of Islam. This word has been mentioned 7 times in the Quran, but not in the context of the dress code. The controversy around hijab is part of a conspiracy to hamper the education of Muslim women. pic.twitter.com/gZJv80fTx6
— ANI (@ANI) February 12, 2022