लाइव न्यूज़ :

डीडीसी चुनाव में उच्च मतदान दबी हुयी लोकतांत्रिक आकांक्षाओं को प्रदर्शित करता है : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: November 28, 2020 22:00 IST

Open in App

जम्मू, 28 नवंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि जिला विकास परिषदों (डीडीसी) के लिए पहले चरण के चुनाव में उच्च मतदान जम्मू-कश्मीर के लोगों की दमित लोकतांत्रिक आकांक्षाओं का संकेत है।

उन्होंने कहा कि यह गौर करना महत्वपूर्ण है कि कश्मीर घाटी के ज्यादातर जिलों में मतदान 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान हुए निराशाजनक मतदान की तुलना में कई गुना अधिक है।

सिंह ने कहा कि यह इस बात का भी संकेत हो सकता है कि कश्मीर घाटी के लोगों का लोकसभा के लिए अपने उम्मीदवारों से मोहभंग हो गया था। लेकिन अब वे स्थानीय निकायों के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए उत्साहपूर्वक बाहर आए हैं।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा, "डीडीसी चुनाव के बाद के चरणों में उच्च मतदान का रुझान आगे बढ़ेगा तथा सरकार द्वारा शुरू चुनावी कवायद को लेकर आशंका जताने वाले वालों के लिए एक जवाब होगा।’’

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद पहली चुनावी कवायद के तहत शनिवार को डीडीसी चुनावों में लगभग 52 प्रतिशत मतदान हुआ।

उधमपुर से सांसद सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए सम्मान की बात है कि पहले चरण का मतदान न केवल सफलतापूर्वक बल्कि शांतिपूर्वक भी संपन्न हुआ है। इसके लिए उन्होंने केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन की भी सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे