लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी भी करते थे भय्यू महाराज को झुककर प्रणाम, आश्रम में जाती थीं लता मंगेशकर-आशा भोसले

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 12, 2018 16:48 IST

आध्यात्मिक लाभ लेने के‌ लिए पीएम मोदी समेत पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देखमुख, शरद पवार, लता मंगेशकर, उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे तक भय्यू महाराज के आश्रम में आते थे।

Open in App

इंदौर, 12 जूनः भय्यू महाराज का आध्यात्मिक दुनिया से ज्यादा बॉलीवुड और राजनीतिक दुनिया में पैठ थी। उनके आश्रम में एक से बढ़कर हस्तियां आध्यात्मिक लाभ के लिए आती थीं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। पीएम मोदी जब कभी आश्रम आते वह झुककर भय्यू महाराज को प्रणाम करते। पीएम मोदी के अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का नाम भी भय्यूजी महाराज के आश्रम में आने वालों में शामिल है। यही नहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देखमुख, शरद पवार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे सरीखी राजनीतिक हस्तियां उनके आश्रम से आत्यात्मिक लाभ लेने वालों में शामिल हैं। फिल्म जगत से सुर सामाग्री लता मंगेशकर, आशा भोसले, अनुराधा पौडवाल, अभिनेता मिलिंद गुणाजी आदि एक्सर उनके आश्रम का विजिट किया करते थे।

भय्यू महराज सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए जब उन्हें अन्ना आंदोलन के वक्त तत्कालीन सरकार ने आंदोलन समाप्त कराने के लिए बातचीत के लिए सरकार का प्रतिधिनित्व के लिए भेज दिया। आखिर में जब अन्ना ने अपना आमरण अनशन तोड़ा तो उनको जूस पिलाने के लिए भय्यू महाराज को चुना गया। इतना ही नहीं, जब गुजरात में नरेंद्र मोदी सद्भावना उपवास के लिए बैठे तो उनके उपवास को तुड़वाने के ‌लिए भय्यू महाराज को ही भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि भय्यू महाराज का आश्रम मध्य प्रदेश के इंदौर में है।  मुख्य आश्रम इंदौर स्थित बापट चौराहे पर है। सदगुरु दत्त धार्मिक ट्रस्ट नाम से उनका आश्रम चलता था। चूंकि भय्यू जी आध्यात्मिक गुरु होने से अर्से तक मुंबई में मॉडलिंग करते थे, इसलिए उनके मुंबई के लोगों से अच्छी पैठ थी। आश्रम में मुंबइया लोगों का आना-जाना लगा रहता था।

जानिए कौन हैं भय्यूजी महाराज, शान-ओ-शौकत में नहीं थी कोई कमी 

आत्महत्या से कुछ घंटे पहले तक एक्टिव था भैय्यू महाराज का फेसबुक, ये हैं आखिरी 5 एफबी पोस्ट

सोशल मीडिया पर एक्टिव थे भय्यूजी महाराज, ख़ुदकुशी से पहले बताया था मासिक शिवरात्री का महत्व

लेकिन 12 जून (शनिवार) उन्होंने अपने सिल्वर सिप्रिंग के बंगले में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार खुद को कनपटी पर गोली मारने के बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। इस खबर की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और डीआईजी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंच गए।पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह और कर्ज बताया जा रहा है। उन्होंने पिछले साल दूसरी शादी की थी।

टॅग्स :भय्यू महाराजनरेंद्र मोदीलता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos