लाइव न्यूज़ :

हाईकोर्ट ने निगम और आयोग में रिक्तियों को भरने के लिए सरकार से जवाब तलब किया

By भाषा | Updated: June 4, 2021 22:55 IST

Open in App

लखनऊ, चार जून इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में बोर्ड, आयोगों और निगमों के अध्यक्षों के लंबे समय से खाली पड़े पदों को नहीं भरे जाने को लेकर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।

न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी तलब की। राज्य सरकार के अधिवक्ता द्वारा और समय मांगे जाने पर पीठ ने मामले में जवाबी हलफनामा दायर करने का अंतिम अवसर देते हुए अगली सुनवाई के लिए पांच जुलाई की तारीख तय की है।

दो सदस्यीय खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। याचिकाकर्ता एक स्थानीय अधिवक्‍ता एसके श्रीवास्तव ने सरकार को बोर्डों, आयोगों और अन्य निकायों के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए निर्देश देने की मांग की है।

19 मई 2021 को इस जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राज्य के अधिवक्ता को मामले में सरकार से निर्देश प्राप्त करने का निर्देश दिया था। जब शुक्रवार को इस मामले को फिर से उठाया गया तो अपर मुख्‍य अधिवक्‍ता एचपी श्रीवास्तव ने पीठ को सूचित किया कि उन्हें अभी तक निर्देश नहीं मिले हैं और उन्होंने पीठ से अनुरोध किया कि इस मुद्दे पर सरकार की प्रतिक्रिया रखने के लिए उन्हें और समय दिया जाए। मामले पर विचार करते हुए पीठ ने राज्य के अधिवक्ता को निर्देश प्राप्त करने और पांच जुलाई तक जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos