लाइव न्यूज़ :

सलामः दिव्यांग होने के बाद भी किसी पर मोहताज नहीं, ऑटो रिक्शा चला जगदंबा ने कायम की मिसाल, डीएम ने की प्रशंसा

By एएनआई | Updated: July 29, 2019 18:14 IST

छत्तीसगढ़ सरगुजा के रामानुज गंज में रहने वाले जगदंबा सिंह दिव्यांग हैं। वह एकलौते है, जो घर में कमाते है।

Open in App
ठळक मुद्दे जगदंबा सिंह दो साल पहले एक हादसे में दिव्यांग हो गए। जगदंबा सिंह ने सेकेंड हैंड ऑटो रिक्शा खरीदा है। वह बैंक में EMI दे रहे हैं। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सहायक विभाग से मदद के लिए बात की हैं।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के रामानुज गंज में रहने वाले जगदंबा सिंह दिव्यांग होने के बाद भी ऑटो रिक्शा चला कर एक ऐसी मिसाल कायम की है, जिसकी तारीफ जिला कलेक्टर संजीव कुमार झा भी कर रहे हैं। 

जगदंबा सिंह दिव्यांग होने के बावजूद ऑटो रिक्शा चलाते हैं। वह ऑटो रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। बता दें कि दो साल पहले जगदंबा सिंह एक हादसे में दिव्यांग हो गए। इसके बाद उन्होंने घर बैठ ने के बजाए बैंक से लोन लेकर सेकेंड हैंड ऑटो रिक्शा खरीदा है। वह ऑटो रिक्शा से कन्स्ट्रक्शन का सामान ट्रांसपोर्ट किया करते है और ऐसे ही वह दिन में 500 रुपये कमा लेते हैं।

जगदंबा सिंह ने यह भी बताया," मैं सेकेंड हैंड ऑटो रिक्शा का EMI दें रहा हूं और कई बार मुझे पैसे कमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। कभी अच्छा काम मिल जाता है तो उस दिन 500 तक कि कमाई हो जाती है।''

जगदंबा सिंह ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है कि '' मैंने जो ऑटो रिक्शा खरीदा है वह काफी पुराना है। हर हफ्ते उसकी मरम्मत करानी पड़ती है तो मेरा सरकार से निवेदन है मुझे एक नया ऑटोरिक्शा दिला दे। जगदंबा सिंह की मां कहना है, वह एकलौता घर में कमाने वाला है। हम सब उसके ऊपर आत्मनिर्भर है। सरकार उनकी किसी भी तरह मदद कर सकती है तो हम सब शुक्रगुजार होंगे। 

दूसरी तरफ जगदंबा सिंह की पत्नी ने सरकार से मदद कि पहल करते हुए कहा,''परिवार को पालने के लिए वह काफी मेहनत करते है और बताया जगदंबा सुबह 7 बजे से ऑटो रिक्शा चलाना शुरू करते है और रात को 9 बजे घर लौटते हैं। उन्होंने परिवार के लिए बहुत कुछ किया है।"

जिला कलेक्टर संजीव कुमार झा का कहना है कि जगदंबा सिंह का यह एक अच्छा कदम है। ऐसे लोगों को हमेशा बढ़ावा देना चाहिए। साथ में यह बताया कि सहायक विभाग से बात की है वह लोग परिवार से मिलेंगे और मदद करने की कोशिश पूरी करेंगे । 

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत