लाइव न्यूज़ :

Hero Asia Cup Rajgir: 8-3 से जीता बांग्लादेश, टूर्नामेंट में उम्मीदें जीवंत, एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट से बाहर चीनी ताइपे?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2025 18:30 IST

Hero Asia Cup Rajgir: मोहम्मद अब्दुल्ला (चौथे और 26वें मिनट), रकीबुल हसन (42वें और 43वें मिनट) और अशरफुल इस्लाम (45वें और 58वें मिनट) ने बांग्लादेश के लिए दो-दो गोल किए।

Open in App
ठळक मुद्देसोहनुर सोबुज (36वें मिनट) और रेजाउल बाबू (56वें ​​मिनट) ने भी गोल दागे।चीनी ताइपे के लिए त्सुंग-यू हसीह (10वें और 18वें मिनट) ने दो गोल किए।चीनी ताइपे इसी दिन मलेशिया से भिड़ेगा।

Hero Asia Cup Rajgir: कोरिया की एशिया कप खिताब बचाने की मुहिम को शनिवार को यहां मलेशिया से मिली 1-4 की करारी हार से करारा झटका लगा जबकि बांग्लादेश ने हॉकी टूर्नामेंट के पूल बी के अपने दूसरे मैच में चीनी ताइपे को 8-3 से रौंद दिया। दिन के दूसरे मैच में पांच बार की चैंपियन कोरिया ने दूसरे मिनट में ही जियोन्ह्यो जिन के मैदानी गोल से बढ़त बना ली। लेकिन मलेशिया ने अखिमुल्लाह अनवार (29वें, 34वें, 58वें) की हैट्रिक और अशरान हमसानी के मैदानी गोल दागकर शानदार वापसी कर कोरिया को हरा दिया।

हालांकि विश्व रैंकिंग में मलेशिया (12वें) और कोरिया (13वें) के बीच सिर्फ एक पायदान का अंतर है। फिर भी कोरिया इस मुकाबले में प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। दिन के पहले मैच में बांग्लादेश ने पूरी तरह से दबदबा बनाया और आखिरी दो क्वार्टर में पांच गोल दागे। मोहम्मद अब्दुल्ला (चौथे और 26वें मिनट), रकीबुल हसन (42वें और 43वें मिनट) और अशरफुल इस्लाम (45वें और 58वें मिनट) ने बांग्लादेश के लिए दो-दो गोल किए जबकि सोहनुर सोबुज (36वें मिनट) और रेजाउल बाबू (56वें ​​मिनट) ने भी गोल दागे।

चीनी ताइपे के लिए त्सुंग-यू हसीह (10वें और 18वें मिनट) ने दो गोल किए जबकि त्सुंग-जेन शिह (60वें मिनट) ने अंतिम हूटर बजने से पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। पूल बी में बांग्लादेश को अपने पहले मैच में मलेशिया से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था जबकि चीनी ताइपे को अपने पहले मैच में कोरिया से 0-7 से हार मिली थी। बांग्लादेश अपने अंतिम पूल मैच में एक सितंबर को कोरिया से भिड़ेगा जबकि चीनी ताइपे इसी दिन मलेशिया से भिड़ेगा।

हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण दीपिका एशिया कप से बाहर

हॉकी इंडिया ने शनिवार को घोषणा की कि ड्रैग फ्लिकर दीपिका अभ्यास सत्र के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आने के कारण महिला एशिया कप के लिए राष्ट्रीय टीम के साथ चीन नहीं जाएंगी। दीपिका अगले कुछ सप्ताह तक रिहैब में रहेंगी और उनकी जगह साक्षी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट हांगझोउ में पांच से 14 सितंबर तक खेला जाएगा। एशिया कप की विजेता टीम अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी।

टॅग्स :एशिया कपबांग्लादेशहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे