लाइव न्यूज़ :

शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन की अपीलः 'बुके' की जगह 'बुक' दें, जिन्हें संभालकर एक लाइब्रेरी बनवाएंगे!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 27, 2019 15:43 IST

झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले महागठबंधन को जीत हासिल हुई है। वो रविवार 29 दिसबंर को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले महागठबंधन को जीत हासिल हुई है।हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अपने फॉलोवर्स और झारखंडवासियों से एक सराहनीय अपील की है।

झारखंड के नामित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण से पहले एक सराहनीय अपील की है। रविवार को फूलों के गुलदस्तों की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए हेमंत ने लिखा कि मुझे बुके की जगह बुक दिया करिए जिन्हें वो संभालकर एक लाइब्रेरी बनवाएँगे। उनकी इस अपील की ट्विटर पर जमकर सराहना हो रही है।

हेमंत सोरेन ने लिखा, ' मैं आप सबसे एक करबद्ध प्रार्थना करना चाहूँगा कि कृपया कर मुझे फुलों के ‘बुके’ की जगह ज्ञान से भरे ‘बुक’ मतलब अपनी पसंद की कोई भी किताब दें। मुझे बहुत बुरा लगता है की मैं आपके फुलों को सम्भाल नहीं पाता।'

उन्होंने आगे लिखा, 'आप अपने द्वारा दिए गए किताबों मे अपना नाम लिख कर दें जिससे हम आपकी किताबों को सम्भाल एक लाइब्रेरी बनवाएँगे और आपका प्रेम भरा यह उपहार हमेशा हम सभी का ज्ञानवर्धन करेगा।'

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा था कि जनता को आदर सत्कार में फूलों के बजाय किताबें देनी चाहिए। उन्होंने जनता से किताबें पढ़ने का भी आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि लोगों को कोई ना कोई किताब जरूर पढ़ना चाहिए।

झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले महागठबंधन को जीत हासिल हुई है। वो रविवार 29 दिसबंर को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। हेमंत ने लिखा- साथियों, मैं अभिभूत हूं आप झारखंडवासियों के प्यार एवं सम्मान से।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

कारोबारJharkhand Budget 2026: 1,58,560 करोड़ रुपए का 'अबुआ दिशोम बजट'?, महिला किसान खुशहाली योजना और बनेंगे 5 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, देखिए मुख्य बातें

क्राइम अलर्टझारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

क्राइम अलर्ट‘डायन’ होने का आरोप लगाकर 12 लोगों ने 32 वर्षीय महिला और 2 माह के नवजात शिशु को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, जान बचाकर भागने में सफल गंभीर रूप से झुलसा पति

भारतनिकाय चुनाव के बाद झारखंड में 'खेला'?, झामुमो-भाजपा में समझौता, हेमंत सरकार से आउट कांग्रेस-राजद?, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने किया दावा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर