हेमंत सोरेन ने परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Published: December 3, 2020 03:23 PM2020-12-03T15:23:30+5:302020-12-03T15:23:30+5:30

Hemant Soren pays tribute to Paramvakra Chakra winner Albert Ekka | हेमंत सोरेन ने परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का को श्रद्धांजलि दी

हेमंत सोरेन ने परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का को श्रद्धांजलि दी

रांची, तीन दिसंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें महान योद्धा बताया।

मुख्यमंत्री ने परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहा, ‘‘झारखण्डी माटी के वीर सपूत, महान योद्धा परमवीर चक्र अल्बर्ट एक्का जी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन।’’

झारखंड में गुमला के रहने वाले लांस नायक अल्बर्ट एक्का 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बहादुरी से युद्ध करते हुए शहीद हो गये थे जिसके बाद उन्हें देश के सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hemant Soren pays tribute to Paramvakra Chakra winner Albert Ekka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे