लाइव न्यूज़ :

Hemant Soren Kalpana Soren 18th Wedding Anniversary: हेमंत की याद में कल्पना ने कहा, मैं भावुक नहीं होऊंगी मुस्कुराते हुए उनकी शक्ति बनूंगी

By धीरज मिश्रा | Updated: February 7, 2024 12:07 IST

Hemant Soren Kalpana Soren Wedding Anniversary: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की आज 18वीं सालगिरह है। सोरेन इस साल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यह खुशी नहीं बांट पाएंगे। सोरेन की याद में उनकी पत्नी ने इमोशनल संदेश शेयर किया है, जिसे पूर्व सीएम के सोशल मीडिया एक्स एकाउंट से शेयर किया गया है

Open in App
ठळक मुद्देHemant Soren Kalpana Soren 18th Wedding Anniversary: सोरेन की याद में उनकी पत्नी ने इमोशनल संदेश शेयर किया हैHemant Soren Kalpana Soren Wedding Anniversary: हेमंत ने झुकना स्वीकार नहीं किया षड्यंत्र से लड़ना सीख Hemant Soren Kalpana Soren Wedding Anniversary: विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए उनके साहस और संघर्ष की शक्ति बनूंगी

Hemant Soren Kalpana Soren1 18th Wedding Anniversary:झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की आज 18वीं सालगिरह है। सोरेन इस साल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यह खुशी नहीं बांट पाएंगे। सोरेने की याद में उनकी पत्नी ने इमोशनल संदेश शेयर किया है, जिसे पूर्व सीएम के सोशल मीडिया एक्स एकाउंट से शेयर किया गया है।

कल्पना ने हेमंत के लिए लिखा कि झारखण्ड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमंत ने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने षड्यंत्र से लड़ना और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा।

आज हमारी शादी की 18वीं सालगिरह है, पर हेमंत परिवार के बीच नहीं हैं। बच्चों के साथ नहीं हैं। विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे। मैं एक वीर झारखण्डी योद्धा की जीवन साथी हूं।

आज के दिन मैं भावुक नहीं होऊंगी। हेमंत की तरह ही विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए उनके साहस और संघर्ष की शक्ति बनूंगी।

गौर करने वाली बात यह है कि हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को सात से आठ घंटे तक पूछताछ करने के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. इसी दिन हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। 7 फरवरी को हेमंत की रिमांड की समय सीमा खत्म हो रही है उन्हें 7 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

यहां बताते चले कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की कोर्ट में पेशी से पहले उनकी पत्नी ने उनसे मुलाकात की। इसके बाद यह इमोशनल ट्वीट सामने आया है। कल्पना ने पति के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है। वहीं, हेमंत और कल्पना की फोटो पर लगातार उनके चाहने वालों की ओर से प्यार भरे संदेश भेजे जा रहे हैं।

सीएम ने भी लिखा शेयर किया संदेश

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन की 18वीं सालगिरह पर लिखा कि हेमन्त बाबू और कल्पना बेटी को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आप दोनों के उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।

बहुत कम लोग होते हैं जो समझौते की आसान राह की जगह, संघर्ष का कठिन रास्ता चुनते हैं। मरांग बुरू से प्रार्थना है कि आप इस विषम परिस्थिति से पार पाकर, एक विजेता की तरह हम सभी के बीच शीघ्र लौटें। 

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनचंपई सोरेनबर्थडे स्पेशलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट