लाइव न्यूज़ :

Hemant Soren: 'मैं गौरवान्वित भी हूं दुःखी भी हूं', जेल में बंद हेमंत सोरेन का आया नया ट्वीट

By धीरज मिश्रा | Updated: February 24, 2024 11:02 IST

Hemant Soren Jail: जमीन घोटाले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नया ट्वीट सामने आया है। इस ट्वीट में हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी हैं। सोचने वाली बात यह है कि जेल में सोरेन हैं तो उनका ट्विटर एकाउंट कौन चला रहा है। बताते चले कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उनका ट्विटर एकाउंट देख रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में जेल में बंद हैंजेल में बंद सोरेन के एक्स एकाउंट से आया नया ट्वीट कल्पना सोरेन ने लिखा मैं गौरवान्वित भी हूं, दुःखी भी हूं

Hemant Soren Jail: जमीन घोटाले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नया ट्वीट सामने आया है। इस ट्वीट में हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी हैं। सोचने वाली बात यह है कि जेल में सोरेन हैं तो उनका ट्विटर एकाउंट कौन चला रहा है। बताते चले कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उनका ट्विटर एकाउंट देख रही हैं।

उन्होंने अपने पति के साथ फोटो शेयर करते हुए एक भावुक संदेश पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि पिछले 24 दिनों से अन्यायपूर्ण कारावास का सामना कर रहे मेरे जीवन साथी हेमन्त सोरेन के संघर्ष को अनुभव कर मैं गौरवान्वित भी हूं, दुःखी भी हूं। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दृढ़ता और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करने की उनकी हिम्मत के फलस्वरूप आज वो जेल में हैं। बाबा साहेब के शब्द "छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकारों को वसूल करना पड़ता है" ने हेमन्त को हमेशा प्रेरित किया है।

हेमंत के लिए परिवार बाद में

कल्पना ने आगे लिखा कि राज्यवासियों की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा हेमन्त की पहली प्राथमिकता रही है। परिवार, मैं और बच्चे उनके लिए बाद में आते हैं। आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी के संघर्ष से हमें जो राज्य मिला, उसे संवारना और लोगों को हक़-अधिकार दिलाना ही उन्होंने अपना सर्वस्व माना। हेमन्त सामाजिक न्याय और अधिकार के लिए सदैव संघर्ष करते रहे हैं।

अपने और अपने राज्यवासियों के अधिकारों को हासिल करने के उनके संकल्प, मुझे उनकी आवाज़ को और गति देने के लिए प्रेरित करता है। उनकी यह संघर्षशीलता हमें सिखाती भी है कि हक़-अधिकारों की रक्षा और उन्हें हासिल करना हमारा कर्तव्य है, न केवल अपने लिए, बल्कि समाज के उत्थान और समृद्धि के लिए भी।

आज अन्याय के खिलाफ हेमन्त लड़ रहे हैं। आप सभी देश और झारखण्ड वासी जिस समर्पण के साथ उनके साथ खड़े हैं, उसके लिए मैं सभी की आभारी हूं। न्याय के लिए हमें यह लड़ाई मिलकर लड़ना है और लड़कर जीतना है। 

मालूम हो कि हेमंत सोरेन ने जेल जाने से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद उनकी पार्टी के चंपई सोरेन को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाया गया था। सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन इससे पहले भी पति को यादकर भावुक हुई थी।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडचंपई सोरेनप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईकांग्रेसBJPसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप