लाइव न्यूज़ :

Hemant Soren Cabinet Expansion 2024: सोरेन कैबिनेट में 6 नए चेहरों को मौका?, 11 मंत्रियों को जगह, मंत्रिमंडल में 2 महिला मंत्री, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: December 5, 2024 14:54 IST

Hemant Soren Cabinet Expansion 2024: झामुमो के तीन, कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक को पहली बार हेमंत कैबिनेट में जगह मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देझामुमो कोटे से 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।कांग्रेस के चार और राजद से एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली है। मंत्रिमंडल में 2 महिला को भी शामिल किया गया है।

Hemant Soren Cabinet Expansion 2024: झारखंड में नई गठित हेमंत सोरेन सरकार का गुरुवार को कैबिनेट का विस्तार किया गया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राजभवन के अशोक उद्यान में प्रोटेम स्पीकर (कार्यकारी अध्यक्ष) और हेमंत सोरेन कैबिनेट के 11 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन की कैबिनेट में 6 नए चेहरों को शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल में 2 महिला को भी शामिल किया गया है। दोनों कांग्रेस के कोटे से हैं। शिल्पी नेहा तिर्की पहली बार मंत्री बनीं हैं। झामुमो कोटे से 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, कांग्रेस के चार विधायकों और राजद कोटे से एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली है। झामुमो के तीन, कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक को पहली बार हेमंत कैबिनेट में जगह मिली है।

हेमंत कैबिनेट में झामुमो के चमरा लिंडा, योगेंद्र महतो, झामुमो के ही सुदिव्य सोनू को मंत्री बनाया गया है। वहीं कांग्रेस से राधाकृष्ण किशोर और शिल्पी नेहा तिर्की पहली बार मंत्री बनीं है, जबकि राजद कोटे से संजय प्रसाद यादव पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह को पिछली बार हुए कैबिनेट विस्तार में हेमंत सोरेन की कैबिनेट में जगह मिली थी।

एक बार फिर उन्हें मंत्री बनाया गया है। सबसे पहले राधाकृष्ण किशोर और सबसे अंत में शिल्पी नेहा तिर्की को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हफीजुल हसन अंसारी को छोड़ सभी मंत्रियों ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। मधुपुर के विधायक हफीजुल अंसारी ने अल्लाह के नाम पर शपथ ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आने के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे। राष्ट्रगान के बाद शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत हुई।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024हेमंत सोरेनRanchiझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटफिटनेस, फॉर्म और प्रभाव?, विराट को लेकर अटकलें ना लगाएं, क्या कोहली और रोहित 2027 वनडे विश्व कप में शामिल?, कोच सीतांशु कोटक ने दिया जवाब

क्रिकेटक्या टेस्ट और टी20 में वापसी करेंगे किंग कोहली?, रांची में प्लेयर ऑफ द मैच बनते ही विराट ने खोले पत्ते

क्रिकेटIndia vs South Africa 1st ODI: धोनी की नगरी में किंग कोहली गरजे?, रांची में 5 पारी, 3 शतक और 519 रन, रिकॉर्ड आप भी देखिए

क्रिकेटIndia vs South Africa, 1st ODI: 2027 विश्व कप, रांची में ROKO, राहुल की कप्तानी में टेस्ट हार का बदला लेंगे, जानें कब और कहां देखें

भारतघाटशिला विधानसभा सीट उपचुनावः सोमेश चंद्र और बाबूलाल सोरेन में टक्कर, कौन जीतेगा घाटशिला, जानें

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें