लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के ईडी दफ्तर पहुंचे, शहर में 1500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात, जाने से पहले उठाए ये सवाल

By अनिल शर्मा | Updated: November 17, 2022 13:33 IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 'मैं सीएम हूं जिस प्रकार से तलब करने का कार्रवाई चल रही है, लग रहा है कि हम देश छोड़कर भागने वाले लोग हैं।' 

Open in App
ठळक मुद्देमेरे ऊपर जो आरोप लगे हैं वो कहीं से संभव प्रतीत नहीं होतेः हेमंत सोरेनहेमंत सोरेन के भाई ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं और हेमंत सोरेन ही रहेंगे।सीएम की ईडी के सामने पेशी को लेकर शहर में 1500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंच चुके हैं। ईडी के समक्ष पेश होने से पहले सोरेन ने मीडिया और अपने समर्थकों को संबोधित किया और कहा कि खनन पट्टे संबंधी मामले में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। बकौल हेमंत सोरेन, 'मैं सीएम हूं जिस प्रकार से तलब करने का कार्रवाई चल रही है, लग रहा है कि हम देश छोड़कर भागने वाले लोग हैं।' 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोरेन को राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके मद्देनजर शहर में 1500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। बैरिकेड्स भी यथासंभव जगहों पर लगाए हैं। एयरपोर्ट जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते भी तैयार किए हैं।

सोरेन ने समन जारी किए जाने को लेकर कहा कि जब से एजेंसी जांच कर रही है, जो आरोप लगे हैं वो कहीं से संभव प्रतीत नहीं होते। कहीं न कहीं एजेंसियों को जांच करने के बाद भी कोई ठोस निर्णय या ठोस आरोप लगाना चाहिए। उन्होंने कहा, आज मुझे ईडी के दफ्तर में जाना है। राज्य में अवैध खनन की जांच ईडी कर रही है। उस संदर्भ में मुझे तलब किया है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि इस संबंध में मैंने एक पत्र ईडी को भेजा है कि किस प्रकार से 1000 करोड़ के घोटाले का जो जिक्र साहेबगंज जिले से आया है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। सोरेन ने कहा कि ईडी ने कहा है कि उसने राज्य में अब तक 1,000 करोड़ रुपये के अवैध खनन से संबंधित अपराध का ‘पता’ लगाया है। अगर हम खानों और खनिजों से सालाना राजस्व की गणना करें, तो यह 1000 करोड़ रुपये तक नहीं पहुंचेगा। मैं ईडी कार्यालय जा रहा हूं और यह देखना चाहता हूं कि वे उस आंकड़े पर कैसे पहुंचे।’’

ईडी के समन को लेकर मुख्यमंत्री के भाई झामुमो विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि हम इसे परेशानी नहीं मानते हैं, आज हेमंत सोरेन एजेंसी(ED) के समक्ष अपनी सफाई देने गए हैं.....मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं और हेमंत सोरेन ही रहेंगे। नेतृत्व परिवर्तन की जब बारी आएगी तब पार्टी उसपर विचार करेगी।

उधर हेमंत सोरेन के ईडी दफ्तर जाने से पहले  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता रांची में सीएम आवास के बाहर इकट्ठा हुए। वहीं शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राहुल सिन्हा, डीसी, रांची ने कहा, "शहर में 1500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। बैरिकेड्स भी यथासंभव जगहों पर लगाए हैं। एयरपोर्ट जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते भी तैयार किए हैं।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया