लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में हादसाः रायपुर में हवाई अड्डे पर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, उतारते वक्त लगी आग, 2 पायलटों की मौत

By अनिल शर्मा | Updated: May 13, 2022 09:04 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि घटना रायपुर के माणा थाना क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे पर रात करीब नौ बजकर 10 मिनट पर उड़ान अभ्यास के दौरान हुई

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया हैछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर दुख जताया

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में गुरुवार शाम एक हवाईअड्डे पर एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब पायलट हेलीकॉप्टर को उतारने की कोशिश कर रहे थे तभी हेलीकॉप्टर में आग लग गई। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। बोर्ड पर कोई यात्री नहीं थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि घटना रायपुर के माणा थाना क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे पर रात करीब नौ बजकर 10 मिनट पर उड़ान अभ्यास के दौरान हुई। दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। सटीक कारण का पता लगाने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से एक विस्तृत तकनीकी जांच की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर दुख जताया और पायलटों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया,  "रायपुर में हवाई अड्डे पर राजकीय हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली। इस दुखद दुर्घटना में, हमारे दोनों पायलट कैप्टन पांडा और कैप्टन श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई। भगवान उनके परिवार के सदस्यों को शक्ति और इस दुख की घड़ी में दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़हेलीकॉप्टरRaipur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण