लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भारी बर्फबारी, बारिश से करीब 84 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 15, 2020 05:42 IST

सड़क यातायात और संचार सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार कई इलाकों में शीतलहर से जनजीवन ठप हो गया और देशभर में करीब 84 लोगों की मौत हो गई है। रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित नीलम घाटी में पिछले 24 घंटे में आए हिमस्खलन से पंद्रह गांव प्रभावित हुए।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में भारी बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के कारण 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी सड़क यातायात और संचार सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं।

पाकिस्तान में भारी बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के कारण हुए हिमस्खलन तथा भूस्खलन की घटनाओं में महिलाओं और बच्चों समेत 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी । अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कड़ाके की ठंड और खराब मौसम ने देश भर में लोगों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

सड़क यातायात और संचार सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार कई इलाकों में शीतलहर से जनजीवन ठप हो गया और देशभर में करीब 84 लोगों की मौत हो गई है। रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित नीलम घाटी में पिछले 24 घंटे में आए हिमस्खलन से पंद्रह गांव प्रभावित हुए।

इस आपदा में 45 घर पूरी तरह तबाह हो गए, कम से कम 57 लोगों की मौत हो गयी और कई लापता हैं। बचाव दलों ने 42 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है। आपदा के कारण सड़कें अवरुद्ध होने के चलते अधिकारियों को पीड़ितों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बलूचिस्तान सरकार के लियाकत शाहवानी ने बताया कि बलूचिस्तान में बारिश और बर्फबारी की घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई। बलूचिस्तान के विभिन्न हिस्सों में भीषण बर्फीले तूफान से सोमवार को खराब मौसम में महिलाओं और बच्चों समेत सैकड़ों यात्री फंस गए थे।

राहत, आपदा और सिविल रक्षा मंत्री सैयद शाहिद मोहिद्दीन कादरी ने डॉन अखबार को बताया कि ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश से कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं। खबर में बताया गया है कि मूसलाधार बारिश से सियालकोट, गुजरात और पंजाब के कुछ अन्य शहरों के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी