लाइव न्यूज़ :

मुंबई में भारी बारिश से भूस्खलन, जलभराव

By भाषा | Updated: August 31, 2021 12:14 IST

Open in App

मुंबई में लंबे समय के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के साथ ही शहर में भारी बारिश हुई, जिससे एक जगह भूस्खलन होने से कुछ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि रात भर भारी बारिश होने के कारण कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात से, महानगर, पड़ोसी नवी मुंबई, ठाणे और आसपास के अन्य क्षेत्रों में 20 मिमी से 70 मिमी तक बारिश हुई। मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में आईएमडी की सांताक्रूज वेधशाला में 49 मिमी, जबकि कोलाबा वेधशाला में 29.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई के असल्फा इलाके में भूस्खलन हुआ, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। बारिश के कारण अंधेरी, परेल, भांडुप और कुछ अन्य इलाकों में जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहिमाचल प्रदेश: शिमला में भारी बारिश के कारण आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट जारी, 29 जून तक भारी बारिश की संभावना

भारतदिल्ली में बारिश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पिछले एक दशक में अक्टूबर में 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा

भारतदिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

भारतदिल्ली में हल्की बारिश के आसार

भारतभारत के इन राज्यों में अगले तीन दिनों में भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए