दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

By भाषा | Published: September 6, 2021 10:16 AM2021-09-06T10:16:24+5:302021-09-06T10:16:24+5:30

Drizzle expected in Delhi | दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में सोमवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे और मौसम सुहावना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बौछार पड़ने का अनुमान जताया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। राजधानी में सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 82 प्रतिशत रही। रविवार सुबह अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Drizzle expected in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे