लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश के चलते कई राज्यों में बिगड़े हालात, गुजरात में NDRF की तैनाती के बाद वायुसेना को किया अलर्ट

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 17, 2018 09:13 IST

गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। बुरी तरह प्रभावित गिर सोमनाथ जिले के चार गांव जलमग्न हो गए और एक मीटर गेज ट्रेन के 70 यात्रियों को बचाने के लिए एनडीआरएफ को उतारना पड़ा

Open in App

नई दिल्ली, 17 जुलाईः कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है, जिसमें सबसे ज्यादा गुजरात, ओडीशा और उत्तराखंड के लोग प्रभावित हो रहे हैं। जलभराव के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कई जगहों पर गांवों का शहरों से संपर्क टूट गया है। लोग जरूरत की सामग्री लेने के लिए शहर नहीं जा पा रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सोमवार को झमाझम बारिश हुई और कई जगह जलभराव देखने को मिला। 

गुजरात में कई गांव जलमग्न

सबसे पहले बात गुजरात की करते हैं, जहां कई जिलों में भारी बारिश हुई है। बुरी तरह प्रभावित गिर सोमनाथ जिले के चार गांव जलमग्न हो गए और एक मीटर गेज ट्रेन के 70 यात्रियों को बचाने के लिए एनडीआरएफ को उतारना पड़ा और वायुसेना को भी अलर्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने तैयारी का आकलन करने के लिए आपात बैठक की। उन्होंने बताया कि छह-सात जिले वर्षा से प्रभावित हुए हैं और एनडीआरएफ और वायुसेना की 15 टीमों को अलर्ट रखा गया है। आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि नवसारी में 365, अमरेली में 50 सूरत के ओलपेड में 85 सहित सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। 

चमोली में बादल फटा

उत्तराखंड के चमोली जिले में थराली और घाट क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान बादल फटने से कई मकान, दुकान और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में एक महिला की उफनते नाले में गिरने से मौत हो गई। थराली तहसील के रतगांव में बादल फटने से 10-15 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कार एवं मोटरसाइिकल समेत दस वाहन बह गए।

ओडिशा में सड़क संपर्क टूटा

ओडिशा में मूसलाधार बारिश से कई इलाके में पानी भर गया और कई जगहों का सड़क संपर्क टूट गया, जिसके चलते कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण, पश्चिम और तटीय ओडिशा के अधिकतर इलाकों में जलजमाव हो गया है। इससे यातायात बाधित हो गया है। राज्य की प्रमुख नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है। राजधानी भुवनेश्वर, कटक और पुरी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। 

जम्मू और केरल के ये हैं हालात

जम्मू कश्मीर के रेयासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर तक जाने के लिए नए रास्ते ताराकोट मार्ग पर भूस्खलन के कारण इसे बंद कर दिया गया।  रेयासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ताहिर सजाद ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मलबे को हटाने का काम जारी है। भारी बारिश से दक्षिणी राज्य केरल के विभिन्न हिस्से में रेल और सड़क यातायात पर असर पड़ा। कई इलाके जलमग्न हैं और सड़क संपर्क टूट गया है।

दिल्ली में झमाझम बारिश से जलभराव

इधर, सोमवार को तेज हुई बारिश के बाद राजधानी दिल्ली में कई सड़कों पर जलजमाव हो गया और विभिन्न मुख्य मार्गों पर जाम लग गया था। सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आद्रता का स्तर 79 और 100 प्रतिशत के बीच रहा। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मानसूनगुजरातओड़िसाकेरलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील