लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में भारी बारिश, कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति

By भाषा | Updated: October 9, 2021 16:26 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ अक्टूबर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार को हुई भारी बारिश की वजह से कई निचले इलाकों में जल जमाव देखने को मिला।

तेलंगाना राज्य विकास योजना सोसाइटी के आंकड़ों के मुताबिक शहर के सरूरनगर स्थित लिंगोजीगुडा वार्ड ऑफिस के पास शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक 131.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि शहर के कई अन्य इलाकों में भी बारिश हुई।

महानगर के हयातनगर इलाके के विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया जबकि कुछ लोगों ने शिकायत की है कि बारिश की वजह से उनके घर का सामान भी बह गया है।

वहीं आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार देर रात चिन्नातालुका में एक व्यक्ति अपने बाइक सहित नाले में गिर गया जिसे बचाने और पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश की वजह से शुक्रवार देर रात सिनेमा हॉल के नजदीक दीवार गिरने से वहां खड़े कई दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) की महापौर जी विजया लक्ष्मी और एलबीनगर से विधायक डी सुधार कुमार रेड्डी ने शुक्रवार रात बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया। महापौर ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जीएचएमसी अधिकारियों के साथ शुक्रवार रात को बैठक की और उन्हें सुनिश्चित करने के लिये कहा कि बारिश से जानमाल की हानि नहीं हो।

जीएचएमसी ने शनिवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में भारी बारिश के मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया। नगर निगम ने लोगों से कहा कि जरूरी काम होने पर ही वे घरों से बाहर जाएं।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि तेलंगाना के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। रंगारेड्डी जिले के सरूरनगर में 15 सेंटीमीटर बारिश हुई जबकि शादनगर में 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"