लाइव न्यूज़ :

चमकी बुखार के मामलों पर नजर रखने के लिए स्थायी समूह गठित करेगा स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 19, 2019 04:20 IST

केन्द्रीय समूह में एम्स, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी), भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा मौसम विज्ञान, पोषण और कृषि विज्ञान के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

Open in App

अब तक 106 बच्चों की जान ले चुके चमकी बुखार से निपटने में बिहार सरकार की कोशिशों के बीच, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को इस बीमारी के बड़े पैमाने पर फैलने की स्थिति में उपाय करने तथा इस पर निगरानी रखने के लिए केन्द्रीय स्तर पर विशेषज्ञों का एक स्थायी बहुविभागीय समूह गठित करने का फैसला किया।

केन्द्रीय समूह में एम्स, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी), भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा मौसम विज्ञान, पोषण और कृषि विज्ञान के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

हर्षवर्धन ने विशेषज्ञों की बैठक की अध्यक्षा भी की जिसमें बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी (जापानी) बुखार के कथित मामलों में बच्चों की मौत के कारणों तथा इस रोग पर काबू पाने के लिए तत्काल उपायों पर भी विचार किया गया। मंत्री ने कहा, ‘‘हमने इस रोग से ग्रस्त लोगों की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि, उनके पोषण की जानकारी, लू की स्थिति, मृत बच्चों में ग्लूकोज की कमी की कथित समस्या, जिले में वर्तमान स्वास्थ्य आधारभूत ढांचा तथा इन मामलों में महत्वपूर्ण माने जाने वाले अन्य कारकों पर चर्चा की।’’

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘बिहार में दो केन्द्रीय बहुविभागीय टीमें पहले से तैनात हैं और सरकार की मदद कर रही हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी राज्य सरकार के नियमित संपर्क में हैं और सभी जरूरी तकनीकी और अन्य मदद उपलब्ध करा रहे हैं।’’ 

टॅग्स :चमकी बुखारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया