लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को जांच बढ़ाने और टीकाकरण में गति लाने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: December 1, 2021 23:09 IST

Open in App

जयपुर, एक दिसंबर राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बुधवार को अधिकारियों को जांच बढ़ाने और टीकाकरण में गति लाने के निर्देश दिए।

संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मीणा ने बुधवार को चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ लगभग चार घंटे बैठक की और विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों से दिसंबर के अंत तक शत प्रतिशत लोगों को टीके की पहली खुराक देने और दूसरी खुराक देने के काम में तेजी लाने को कहा।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 84 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली और 54 फीसदी को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

राजस्थान में बुधवार को संक्रमण के 21 नये मामले सामने आये, जिनमें से 10 मामले जयपुर से हैं। अलवर, जोधपुर, और नागौर में दो-दो और अजमेर, भीलवाडा, बीकानेर, सीकर और उदयपुर में एक-एक मामले हैं।

अब तक राज्य में संक्रमण के 954806 मामले सामने आए हैं और उनमें से 8955 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल