स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने संभाला कार्यभार, साइकिल से पहुंचे मंत्रालय

By स्वाति सिंह | Published: June 3, 2019 10:00 AM2019-06-03T10:00:38+5:302019-06-03T10:00:38+5:30

दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद हर्षवर्धन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय  मंत्रालय का पदभार संभाला है।

Health Minister Dr Harshvardhan handled the work, bicycling ministry | स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने संभाला कार्यभार, साइकिल से पहुंचे मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने संभाला कार्यभार, साइकिल से पहुंचे मंत्रालय

मोदी सरकार 2.0 के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन सोमवार को एक साइकिल पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय पहुंचे। इस बार हर्षवर्धन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। 

पिछली सरकार में भी हर्षवर्धन को स्वास्थ मंत्री बनाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका मंत्रालय बदल दिया गया था। दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद हर्षवर्धन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय  मंत्रालय का पदभार संभालते रहेंगे। हर्षवर्धन को मई 2014 में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया था, लेकिन बाद में उनको पृथ्वी विज्ञान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय दिये गए थे। 

तब हर्षवर्धन की जगह जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। केन्द्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के बाद हर्षवर्धन को मई 2017 में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। 

Web Title: Health Minister Dr Harshvardhan handled the work, bicycling ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे