लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: August 24, 2021 14:37 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में एक सड़क हादसे में पीआरबी पर तैनात हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार सिंह ने बताया कि पीआरबी 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल गिरीश चंद यादव बीती रात को जब वह अपनी ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहिंडन नदी में डूब कर युवक की मौत

भारतदूसरे की जगह शारीरिक परीक्षा दे रहे दो गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?