लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री ने देवगौड़ा का दावा- क्षेत्रीय दलों के समर्थन के बगैर केंद्र में कोई राष्ट्रीय पार्टी नहीं बना पाएगी सरकार

By भाषा | Updated: May 19, 2019 06:25 IST

जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा ने शनिवार को कहा कि क्षेत्रीय दलों के समर्थन के बगैर कोई भी राष्ट्रीय पार्टी सरकार नहीं बना पाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने यह भरोसा भी जताया कि उनके बेटे एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।

Open in App

लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें हासिल करने के भाजपा के दावे को खारिज करते हुए जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा ने शनिवार को कहा कि क्षेत्रीय दलों के समर्थन के बगैर कोई भी राष्ट्रीय पार्टी सरकार नहीं बना पाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने यह भरोसा भी जताया कि उनके बेटे एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि क्षेत्रीय दलों के सहयोग के बगैर कोई राष्ट्रीय पार्टी शासन नहीं कर पाएगी। ठीक इसी तरह, राष्ट्रीय दलों के समर्थन के बगैर कोई क्षेत्रीय दल शासन नहीं कर सकेगा। कर्नाटक में कांग्रेस के सहयोगी दल जेडीएस ने केंद्र में सरकार गठन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को समर्थन देने का वादा किया है।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा था, ‘‘हम 300 से अधिक सीटें हासिल करेंगे।’’ कुमारस्वामी सरकार की स्थिरता को लेकर जताए जा रहे संदेह का जिक्र करते हुए देवगौड़ा ने कहा कि उनके बेटे पिछले साल जिस दिन मुख्यमंत्री बने थे, उसी दिन से ये कयास लगाए जाने लगे थे। उन्होंने भरोसा जताया कि गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी ने फैसला किया है कि वे कुमारस्वामी नीत गठबंधन सरकार का पांच साल समर्थन करेंगे और यहां तक कि लिखित में यह दिया है। साथ ही, उन्होंने मीडिया पर भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावएचडी देवगौड़ाकर्नाटक लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत2026 Rajya Sabha Elections: 2026 में 75 सीट पर राज्यसभा चुनाव, क्या भारत की राजनीति में होंगे बदलाव?, यूपी में 10, महाराष्ट्र में 7 और बिहार में 10 सीट पर पड़ेंगे वोट?

भारतPM Modi Independence Day Speech: 103 मिनट लंबा भाषण, स्वतंत्रता दिवस पर किसी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा संबोधन, देखिए रिकॉर्ड लिस्ट

क्राइम अलर्टकैदी संख्या 15,528, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना ने जेल में पहली रात बिताई

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos