लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन: हाई कोर्ट ने वैष्णो देवी तीर्थस्थल पर फंसे 400 तीर्थ यात्रियों की मदद का दिया आदेश

By भाषा | Updated: March 31, 2020 05:41 IST

जम्मूः मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल की पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान न्याय मित्र मोनिका कोहली की दलीलें सुनने के बाद यह निर्देश जारी किया।

Open in App

जम्मूः जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने सोमवार को संघ शासित प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल पर फंसे बिहार के लगभग चार सौ तीर्थयात्रियों को होटलों से निकाला न जाए और उन्हें उचित सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। 

मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल की पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान न्याय मित्र मोनिका कोहली की दलीलें सुनने के बाद यह निर्देश जारी किया। उच्च न्यायालय के इतिहास में पहली बार मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति सिंधु शर्मा ने अपने निवास स्थान से जनहित याचिका पर सुनवाई की और कोहली समेत दो अन्य अधिवक्ताओं ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दलीलें पेश की। कोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया था। 

सुनवाई के बाद 11 पेज के आदेश में न्यायाधीशों ने कोहली की दलील का संज्ञान लिया जिसमें कहा गया था कि अचानक किए गए बंद के कारण बिहार के लगभग चार सौ तीर्थयात्री कटरा में श्री माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल पर फंसे हुए हैं। कोहली ने यह भी कहा कि इन तीर्थयात्रियों से होटल खाली करने को कहा जा रहा है इसलिए वर्तमान स्थिति को देखते हुए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। 

न्यायालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और रियासी के उपायुक्त को निर्देश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि इन तीर्थयात्रियों को होटलों से बाहर न निकाला जाए और जब तक बंद की स्थिति रहती है तब तक उनकी जरूरतों का ध्यान रखा जाए। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाजम्मू कश्मीरवैष्णो देवी मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब