लाइव न्यूज़ :

हाथरस केस: पीड़िता के घर रही 'संदिग्ध' महिला है फॉरेंसिक साइंस की प्रोफेसर, कहा- 'मैं नक्सली नहीं, कानूनी कार्रवाई करूंगी'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 11, 2020 07:14 IST

हाथरस मामले के बाद हाल ही में पीड़िता के परिवार में एक संदिग्ध महिला के कुछ दिनों तक मौजूद रहने और फिर वहां से चुपचाप गायब होने की बात सूत्रों के हवाले से खूब चर्चा में रही. अब हालांकि, इस मामले में नया खुलासा हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस मामले में चर्चा में रही 'संदिग्धट' महिला आई सामने, कहा- मेरा कोई नक्सल कनेक्शन नहींजबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं डॉ.राजकुमारी बंसल

हाथरस मामले में चल रही जांच के बीच एक महिला की चर्चा काफी हो रही है. दरअसल, पीडि़ता के घर पर एक फर्जी महिला रिश्तेदार के रहने की बात सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है. दरअसल, पिछले दिनों पीड़िता के परिवार में एक महिला रिश्तेदार देखी गई थी. कहा गया ये महिला खुद को भाभी बता रही थी. 

मीडिया में आई खबरों के अनुसार यह महिला मध्यप्रदेश जबलपुर की रहने वाली है और अपना नाम डॉ. राजकुमारी बंसल बताया था. केवल दलित होने के नाते परिवार के लोगों को भरोसे में लेकर वह कई दिनों से यहां रह रही थी. महिला जबलपुर मेडिकल कॉलेज में खुद को प्रफेसर बता रही थी. बताया गया कि पुलिस को जब शक हुआ तो महिला चुपचाप वहां से गायब हो गई. 

नक्सली कनेक्शन के आरोप पर भड़कीं डॉ. राजकुमारी

इस बीच जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.राजकुमारी बंसल ने आरोपों का खंडन किया है. उन्होंने कहा, 'मैंने कभी पीडि़ता की भाभी होने का दावा नहीं किया. अगर कोई मुझे उसकी भाभी समझ ले, तो मेरी गलती नहीं है.' 

राजकुमारी बंसल ने स्वीकार किया कि वे 4 से 7 अक्तूबर तक पीडि़ता के के घर में रही थीं. उन्होंने कहा कि उनका मकसद पीडि़त परिवार को संबल देना था. मैं फॉरेंसिक रिपोर्ट देखने गई थी, क्योंकि मैं इस विषय की एक्सपर्ट हूं.

डॉ. बंसल ने कहा, 'मैंने भाभी बनकर कभी इंटरव्यू नहीं दिया. मैंने कहा कि मैं बेटी हूं. पीड़ित परिवार से मेरा कोई रिश्ता नहीं है. मैं केवल आत्मीयता के तौर पर हाथरस गैंगरेप पीडि़ता के घर गई थी. मेरा किसी भी तरह से कोई नक्सल कनेक्शन नहीं है. ऐसा प्रचारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी.' 

यूपी एसआईटी की जांच पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि एसआईटी पहले उनके नक्सलियों से संबंध होने का पेश करें. इस बीच, पीड़िता के परजिनों ने कहा कि वह महिला कोई नक्सली नहीं है. यह सब एक साजिश है. हमारे यहां आने वालों को आतंकवादी बताया जा रहा है.

मीडिया में बयान देने को लेकर परिवार को कर रही थीं गाइड!

सूत्रों का कहना है कि डॉ.राजकुमारी बंसल मीडिया में क्या बयान देना है, इस बारे में परिवार को लगातार गाइड कर रही थी. बताया जाता है कि वे घटना के दो दिन बाद 16 सितंबर से ही पीडि़ता के गांव में सक्रिय हो गई थी. 

बता दें कि इस मामले में पीएफआई कनेक्शन की भी बात कही जा चुकी है. सरकार की ओर से कहा गया था कि हाथरस में जातिगत हिंसा फैलाने के लिए बाहर से पैसा आया. यही नहीं जांच एजेंसियां हाथरस कांड के बहाने सांप्रदायिक हिंसा भड़काने में एक वेबसाइट की भूमिका खंगाल रही हैं. 

आरोप है कि जस्टिसफॉरहाथरस नाम से बनी इस वेबसाइट पर जाति संबंधी हिंसा को भड़काने के लिए हाथरस की घटना से संबंधित फर्जी सूचनाएं दी गईं. हालांकि अब यह वेबसाइट इनऐक्टिव हो गई है.

टॅग्स :हाथरस केसउत्तर प्रदेशजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप