लाइव न्यूज़ :

वीडियो: मुंबई के सड़कों पर काले कपड़े में घूम रहे हैट-मैन ने महिला को घोंपा चाकू- की हत्या, वायरल CCTV फुटेज पर पुलिस ने दी सफाई

By आजाद खान | Updated: November 12, 2022 12:47 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि एक महिला पर काले कपड़े में घूम रहे हैट-मैन ने हमला कर दिया है। इसके बाद वह महिला को कई बार चाकू घोंपता है और फिर उसकी लाश को कार में रख देता है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर मुंबई का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज में ब्लैक हैट-मैन द्वारा एक महिला को चाकू घोंपा गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने भी इसे लेकर सफाई दी है।

मुंबई: महाराष्ट्र् के मुंबई में दिन दहाड़े एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी जारी हुआ है जिसमें आरोपी द्वारा महिला की हत्या करते हुए देखा गया है। 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले में सफाई दी है। हालांकि इस वीडियो के सच्चाई को लेकर लोकमत हिंदी भी इसकी पुष्टी नहीं करता है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक महिला कार से उतरती है इतने में टोपी पहने हुआ एक शख्स पीछे से आता है और महिला पर हमला कर देता है। वीडियो में यह देखा गया है कि शख्स  महिला पर कई बार चाकू से हमला करता है और उसकी हत्या कर देता है। 

इसके बाद शख्स द्वारा महिला की लाश को कार में डालते हुए भी देखा गया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है जिसके आधार पर यह मामला सामने आया है। 

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि यह घटना मुंबई के अंधेरी इलाके में घटी है। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को ब्लैक कोट-पैंट और टोपी में देखा जा रहा है। यही नहीं फुटेज में घटना की तारीख पांच नवंबर दिख रही है। 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर हैशटैग #HitmanKillerInMumbai के साथ वायरल हो रहा है जिसे लेकर कई यूजर्स इस पर चर्चा कर रहे है। मामला जब तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने भी इस पर सफाई दी है। पुलिस ने कहा है कि असल में इस तरह की कोई घटना घटी ही नहीं है। यही नहीं अधिकारियों ने यह कहा कि उन्हें इस तरीके के किसी भी घटना का कोई खबर नहीं मिली है। 

टॅग्स :मुंबईवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप