लाइव न्यूज़ :

Haryana Teacher Eligibility Test 2022: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 12 और 13 नवंबर को, जल्द होगी 16000 शिक्षकों की नियुक्त, यहां जानें सभी डिटेल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 8, 2022 17:17 IST

Haryana Teacher Eligibility Test 2022: हरियाणा सरकार ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2022 कराने की मंजूरी दे दी है और यह परीक्षा 12 और 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देएचटेट 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।एचटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट www.haryanatet.in पर देख सकते हैं। परीक्षा में करीब तीन लाख अभ्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

भिवानीः बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) - 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस वर्ष एचटेट परीक्षा 12-13 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। एचटेट 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

एचटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट www.haryanatet.in पर देख सकते हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह व बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार ने बृहस्पतिवार को भिवानी में बोर्ड के 54 वें स्थापना दिवस के मौके पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में करीब तीन लाख अभ्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियांः

सितंबर 2022ः आवेदन प्रारंभ करें

अक्टूबर 2022ः आवेदन करने की अंतिम तिथि

एचटीईटी 2022 परीक्षा तिथि 12-13 नवंबर 2022।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 15 से 16 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यार्थी भी योग्य होंगे। सिंह ने बताया आठ सितंबर 1969 को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की स्थापना की गई थी और बोर्ड बृहस्पतिवार को अपना 54वां स्थापना दिवस मना रहा है। 

उन्होंने दावा किया कि देश के 68 शिक्षा बोर्ड में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पहला है, जिसने नयी शिक्षा नीति के तहत इतिहास की किताबें छपवा कर स्कूलों में पढ़ानी शुरू कर दी है। हरियाणा के एससी और पीएस के लिए 1200 रुपये, हरियाणा के अन्य उम्मीदवार के लिए 2400 और हरियाणा से बाहर के लोगों के लिए 2400 एडमिशन फॉर्म है।

पीआरटी परीक्षा के लिए एचटीईटी 2022 परीक्षा पैटर्नः

समय अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र 30

भाषाएं (हिंदी- 15, अंग्रेजी- 15) 30

सामान्य अध्ययन (गणित- 10, तर्क- 10, हरियाणा जीके- 10) 30

गणित 30

ईवीएस 30

कुल 150 

टॅग्स :हरियाणाचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब