लाइव न्यूज़ :

बंद हो रही है देश की पहली निजी तौर पर विकसित गुड़गांव रेपिड मेट्रो, कैग करेगा बकाया कर्ज का ऑडिट

By भाषा | Updated: September 26, 2019 05:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देये विशेष उद्देश्य वाले दो निकाय (एसपीवी) आईएलएंडएफएस ने शुरू की थी।  जहां तक रियायत अनुबंध के तहत परिभाषित 'ऋण देय' का संबंध है तो कैग को आदेश जारी किया गया है कि वह टीम गठित करके ‘बकाया कर्ज’ का ऑडिट करें।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) को आदेश दिया है कि वह गुड़गांव रेपिड मेट्रो के संचालन में ‘बकाया कर्ज’ का 30 दिन में लेखा परीक्षण (ऑडिट) करे। अदालत ने 20 सितंबर के अपने आदेश में दिवालिया होने का सामना कर रही आईएलएंडएफएस की सहायक कंपनी को निर्देश दिया है कि वह 30 दिनों तक गुड़गांव रेपिड मेट्रो का संचालन जारी रखे। यह आदेश 16 सितंबर से प्रभावी होगा। 

न्यायमूर्ति राकेश कुमार जैन और न्यायमूर्ति अरूण कुमार त्यागी की पीठ ‘हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण’ (एचयूडीए) और ‘रेपिड मेट्रो रेल गुड़गांव’ (आरएमजीएल) और ‘रेपिड मेट्रो रेल गुड़गांव साउथ लिमिटिड’ (आरएमजीएसएल) के बीच सेवा अनुबंध को खत्म करने पर सुनवाई कर रही थी। ये विशेष उद्देश्य वाले दो निकाय (एसपीवी) आईएलएंडएफएस ने शुरू की थी। 

गुड़गांव मेट्रो देश की पहली पूरी तरह से निजी तौर पर विकसित की गई परियोजना है जिसे आईएलएंडएफएस ने बनाया है जो अब एनसीएलएटी में दिवालया प्रक्रिया का सामना कर रही है। इससे रेल सेवा के बंद होने का खतरा है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि जहां तक रियायत अनुबंध के तहत परिभाषित 'ऋण देय' का संबंध है तो कैग को आदेश जारी किया गया है कि वह टीम गठित करके ‘बकाया कर्ज’ का ऑडिट करें।’’

टॅग्स :गुरुग्राममेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

भारतगुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से हादसा, 7 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी