लाइव न्यूज़ :

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की आज हड़ताल, कई जगह की गई धारा 144 लागू

By भाषा | Updated: September 5, 2018 05:25 IST

रोडवेज यूनियन के नेताओं के अनुसार समूचे राज्य में मंगलवार शाम से कुछ डिपो की बसों ने सड़क से हटना शुरू कर दिया है। गुरुग्राम, करनाल और सिरसा सहित कई डिपो में रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Open in App

चंडीगढ़, 05 सितंबर:हरियाणा में आज बुधवार को सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रभावित हो सकती है क्योंकि निजी बसों को राज्य के अंदर एवं बाहर चलने की अनुमति देने के सरकार के कदम के खिलाफ रोडवेज के कर्मचारी दिनभर हड़ताल पर रहेंगे। हरियाणा सरकार ने 30 अगस्त को हरियाणा आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) का इस्तेमाल करते हुए छह महीने के लिये कर्मचारियों को प्रस्तावित हड़ताल पर जाने से रोका था।

सरकार ने राज्य में बहु-उद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौजूदा हड़ताल को खत्म करने के लिये भी एस्मा के तहत प्रावधानों का इस्तेमाल किया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कर्मचारियों से कहा कि या तो वे काम पर लौटें या फिर सेवा से हटाने सहित कड़ी कार्रवाई का सामना करें।

रोडवेज यूनियन के नेताओं के अनुसार समूचे राज्य में मंगलवार शाम से कुछ डिपो की बसों ने सड़क से हटना शुरू कर दिया है। गुरुग्राम, करनाल और सिरसा सहित कई डिपो में रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए अधिकारियों ने कुछ स्थानों पर चार से अधिक लोगों को जमा होने से रोकने के लिये आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता के तहत धारा 144 लागू की गई है।

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने मंगलवार को को बताया, ‘‘किसी समाधान तक पहुंचने के लिये आखिर तक हमलोग राज्य सरकार से बातचीत के लिये तैयार हैं ताकि हड़ताल के चलते जनता को कोई असुविधा नहीं हो। हालांकि सरकार का रवैया अड़ियल बना रहा और एस्मा का भी इस्तेमाल किया गया। पहले की घोषणा के मुताबिक हमारे पास बुधवार को हड़ताल पर जाने के सिवा कोई विकल्प नहीं है।’’ 

उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न मार्गों पर 700 निजी बसों को चलाने के अपने रुख पर अड़ी है। इसका यूनियन ने विरोध भी किया है। जींद में मंगलवार को संवाददाताओं से बात करते हुए परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पवार ने हड़ताल पर जाने के रोडवेज कर्मचारियों के कदम को ‘‘अन्यायपूर्ण’’ बताया है और कहा कि अगर कर्मचारी इसकी अवहेलना करते हैं तो एस्मा के प्रावधानों के तहत कड़े कदम उठाये जायेंगे। विपक्षी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलोद) ने भी सरकार के कदम की आलोचना की है।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब