लाइव न्यूज़ :

अमृतपाल सिंह की तलाश में हरियाणा पुलिस भी जुटी, पंजाब से लगी सीमा पर पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है

By भाषा | Updated: March 19, 2023 20:34 IST

अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी पुलिस को एक कामयाबी भी मिली। पंजाब पुलिस ने उस वाहन को जब्त कर लिया है जिस खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने भागने के लिए इस्तेमाल किया था। इसके साथ ही कई अन्य वाहन और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतपाल सिंह की तलाश में हरियाणा पुलिस भी जुटीअंबाला पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया हैअतिरिक्त चौकियां भी स्थापित की गई हैं

चंडीगढ़: पंजाब में कट्टरपंथी सिख उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है। हरियाणा पुलिस ने भी पड़ोसी राज्य पंजाब से लगी सीमा पर वाहनों की जांच तेज कर दी है। पंजाब पुलिस ने शनिवार को अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की और सोमवार दोपहर तक इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को बंद कर दिया। पुलिस ने सिंह के नेतृत्व वाले संगठन ‘ वारिस दे पंजाब’ के 78 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पंजाब से लगी शंभू सीमा पर अंबाला पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त चौकियां स्थापित की गई हैं और वहां बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि कुरुक्षेत्र, कैथल और सिरसा समेत पंजाब के साथ लगी सीमा वाले कुछ अन्य जिलों में भी पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है और वाहनों की जांच तेज कर दी है। शंभू के पास हरियाणा-पंजाब सीमा पर मौजूद अंबाला पुलिस के सीआईए(अपराध जांच एजेंसी)-1 प्रभारी हरजिंदर सिंह ने कहा कि स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण है, लेकिन पुलिस चौकसी बरत रही है।

पंजाब में, सुरक्षा बलों ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना सहित राज्य के कई स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। दुबई में रह चुके अमृतपाल को पिछले साल ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख बनाया गया था, जिसकी स्थापना अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू ने की थी। दीप सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पिछले महीने, अमृतपाल और उसके समर्थकों ने तलवारें और बंदूकें लहराते हुए बैरिकेड्स को तोड़ दिया और अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में अजनाला थाने में घुस गए थे। वे सभी अमृतपाल के एक सहयोगी की रिहाई की मांग कर रहे थे। घटना में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। 

अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी पुलिस को एक कामयाबी भी मिली। पंजाब पुलिस ने उस वाहन को जब्त कर लिया है जिस खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने भागने के लिए इस्तेमाल किया था। इसके साथ ही कई अन्य वाहन और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और खालिस्तान समर्थक नेता को भी पकड़ने के लिए भी प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :पंजाबहरियाणाHaryana PolicePunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप