लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: August 22, 2021 18:35 IST

Open in App

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को ऑक्सीजन का स्तर गिरने के चलते रविवार को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 68 वर्षीय नेता विज इससे पहले स्वास्थ्य कारणों से राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल नहीं हो सके थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि विज को रविवार शाम यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने कहा कि डॉक्टरों का एक दल विज के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है। विज पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के छोटे भाई की अंत्येष्टि में शामिल होने रोहतक गए थे। सूत्रों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से लौटे थे और इसी दौरान ऊंचाई पर होने के कारण उनके ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया था तथा तब से इसमें उतार-चढ़ाव जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं उपासना यादव? वो महिला पुलिस अफसर जिसने हरियाणा के मंत्री अनिल विज को दिया जवाब, देखें दोनों के बीच हुई तीखी बहस का VIDEO

भारतHaryana minister Anil Vij: 8 पेज में जवाब?, अनिल विज ने कहा-अगर आपको किसी और चीज की भी जरूरत होगी तो जवाब दूंगा...

भारतHaryana: अनिल विज ने सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ ऐसा क्या कहा कि भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस, 3 दिनों के भीतर मांगा जवाब

भारतHaryana minister Anil Vij: 3 दिन में जवाब दीजिए?, मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस, जानें कारण

भारत'तुम मुझे कानून सिखाओगे..' FIR दर्ज न करने पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने SHO को फटकार लगाकर निलंबित करने का दिया आदेश, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस