लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 5,398 नए मामले

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 अप्रैल हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,398 नए मामले सामने आए हैं जो एक दिन में आए कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं राज्य में और 18 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 3,29,942 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि संक्रमण से 3,316 लोगों की मौत हुई है।

बुलेटिन के अनुसार, सबसे ज्यादा 1,151 नए मामले गुड़गांव जिले में आए हैं। वहीं फरीदाबाद में 838, करनाल में 359, पानीपत में 227, सोनीपत में 387, जींद में 378 और पंचकुला में 276 नए मामले आए हैं।

राज्य में मंगलवार को 3,845 नए मामले आए थे।

वहीं पिछले 24 घंटों में करनाल में तीन, जबकि अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद और कैथल जिलों में दो-दो लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे