लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार विनेश फोगट को पदक विजेता की तरह करेगी सम्मानित, मुख्यमंत्री सैनी ने किया ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2024 14:41 IST

विनेश को 50 किलोग्राम वर्ग में, स्वर्ण पदक के लिए मुकाबले से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि उन्हें वही पुरस्कार दिया जाएगा जो राज्य सरकार ओलंपिक खेलों के रजत पदक विजेताओं को देती है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि उन्हें वही पुरस्कार दिया जाएगा जो राज्य सरकार ओलंपिक खेलों के रजत पदक विजेताओं को देती हैविनेश को स्वर्ण पदक के लिए मुकाबले से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया था

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार पहलवान विनेश फोगाट को पदक विजेता की तरह सम्मानित करेगी। विनेश को 50 किलोग्राम वर्ग में, स्वर्ण पदक के लिए मुकाबले से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि उन्हें वही पुरस्कार दिया जाएगा जो राज्य सरकार ओलंपिक खेलों के रजत पदक विजेताओं को देती है। 

विनेश ने बृहस्पतिवार को अपने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती करियर को अलविदा कहते हुए कहा कि उनके पास अब इसे जारी रखने की ताकत नहीं है। बुधवार को स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले 100 ग्राम अधिक वजन पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित की गई 29 वर्षीय इस पहलवान ने सोशल मीडिया पर संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए उन सभी से माफी मांगी, जिन्होंने उनका समर्थन किया था। 

सैनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने शानदार प्रदर्शन किया और ओलंपिक के फाइनल में प्रवेश किया। वह किसी कारण से फाइनल में भले ही प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाईं, लेकिन वह हम सभी के लिए एक चैंपियन हैं।’’ 

उन्होंने हिंदी में लिखे अपने पोस्ट में कहा, ‘‘हमारी सरकार ने तय किया है कि विनेश फोगाट को पदक विजेता की तरह स्वागत और सम्मान किया जाएगा। हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, पुरस्कार और सुविधाएं देती है, वही सब विनेश फोगाट को भी दी जाएंगी।’’

हरियाणा सरकार अपनी खेल नीति के अनुसार ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को छह करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को चार करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 2.5 करोड़ रुपये देती है। विनेश ने ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया था। 

इनपुट भाषा एजेंसी 

टॅग्स :विनेश फोगाटपेरिस ओलंपिक 2024हरियाणानायब सिंह सैनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए