लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 जून हरियाणा सरकार ने मंगलवार को राज्य के सभी स्कूलों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि 30 जून तक बढ़ा दी।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘गर्मियों की छुट्टियां बढ़ाए जाने के कारण राज्य के सभी स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे।’’

स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा पिछले महीने जारी एक आदेश के अनुसार, राज्य सरकार ने कोरोना वायरस की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गर्मी की छुट्टियां 15 जून तक बढ़ा दी थी। हालांकि, शिक्षकों को एक जून से स्कूल के कार्य करने की अनुमति दी गई थी।

कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित होने के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि यह एक महीने के भीतर घोषित कर दिये जायेगे। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा के परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित आंतरिक मूल्यांकन और अन्य मापदंडों के आधार पर तैयार किए जाएंगे।

इससे पूर्व हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारण 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले