लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः जींद में किसानों ने जलाई नए कृषि कानूनों की प्रतियां, विधायकों-नेताओं के आवासों का घेराव किया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 19:51 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), पांच जून सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को किसानों ने जींद व उचाना में प्रदर्शन के दौरान विधायक व सांसद के आवास का घेराव किया और तीन नए कृषि कानूनों की प्रतियां फूंक आक्रोश जताया।

पुलिस के सुरक्षा इंतजामों के बीच किसानों ने जींद के भाजपा विधायक डॉक्टर कृष्ण मिड्ढा व उचाना में संयुक्त भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया।

जींद में विधायक के आवास पर प्रदर्शन से पूर्व किसान जयंती देवी मंदिर पार्क में एकत्रित हुए और सभा की। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि पिछले साल पांच जून 2020 को केंद्र की मोदी सरकार ने कृषि अध्यादेश लागू किए थे। उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर ये अध्यादेश कानून का रूप ले चुके हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन के छह माह हो चुके हैं और 470 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं पर केंद्र सरकार कृषि कानूनों को रद्द करने की किसानों की मांगों को हल करने की बजाय आंदोलन को तोडऩे की साजिशें रच रही है।

वहीं, उचाना में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां पर आवास के पास धरना देने के बाद तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!