हरियाणा विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे चार रैलियों को संबोधित

By भाषा | Published: October 7, 2019 06:34 AM2019-10-07T06:34:39+5:302019-10-07T06:34:39+5:30

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक मोदी अगले दो दिनों में राज्य में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। भजापा ने एक बयान में कहा कि मोदी 14 अक्टूबर को फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में पहली रैली को संबोधित करेंगे।

Haryana Elections: Prime Minister Narendra Modi to address four election rallies | हरियाणा विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे चार रैलियों को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)

Highlightsहरियाणा में विधानसभा चुनाव होने में महज दो सप्ताह रह जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई शीर्ष नेता अगले कुछ दिनों तक राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक मोदी अगले दो दिनों में राज्य में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने में महज दो सप्ताह रह जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई शीर्ष नेता अगले कुछ दिनों तक राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक मोदी अगले दो दिनों में राज्य में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।

भजापा ने एक बयान में कहा कि मोदी 14 अक्टूबर को फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में पहली रैली को संबोधित करेंगे।

15 अक्टूबर को वह दादरी, थानेसर और हिसार में तीन और रैलियों को संबोधित करेंगे।

भाजपा ने राष्ट्रमंडल खेल की पदक विजेता बबीता फोगाट को दादरी से विधानसभा चुनाव में उतारा है।

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हरियाणा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

राज्य में 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के वर्तमान में 48 सदस्य हैं। उसने इस बार 75 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है। 

Web Title: Haryana Elections: Prime Minister Narendra Modi to address four election rallies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे