लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनावः दुष्यंत चौटाला ने फोन पर धमकी मिलने की डीजीपी को दी शिकायत, दुबई से आई थी कॉल

By बलवंत तक्षक | Updated: October 17, 2019 06:01 IST

जननायक जनता पार्टी (जजपा) प्रमुख दुष्यंत चौटाला जींद जिले के उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देजननायक जनता पार्टी (जजपा) प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने फोन पर धमकी मिलने के बारे में हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव को अपनी शिकायत दे दी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फोन कॉल दुबई से पवन नाम के व्यक्ति की तरफ से की गई थी.

जननायक जनता पार्टी (जजपा) प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने फोन पर धमकी मिलने के बारे में हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव को अपनी शिकायत दे दी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फोन कॉल दुबई से पवन नाम के व्यक्ति की तरफ से की गई थी. पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक धमकी देने वाले ने खुद को दुनिया के सबसे बड़े गैंग का सदस्य बताया था. 

शिकायत की सूचना जींद के एसएसपी को भी दी गई है. दुष्यंत जींद जिले के उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. 

इस मामले में जींद के एसएसपी अश्विन शैणवी ने कहा, ‘‘दुष्यंत चौटाला ने मैसेज के जरिए शिकायत की थी. लिखित में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है. इस मामले को लेकर उनसे बात हो चुकी है. पुलिस के मुताबिक सोमवार की शाम सात बजे दुष्यंत के मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबर से फोन आया था. दुष्यंत की तरफ से पुलिस को ऑडियो उपलब्ध करवा दिया गया है.’’   दुबई से आया फोन दुष्यंत चौटाला के सहायक ने उठाया था. फोन करने वाले ने अपना नाम पवन बताते हुए कहा कि कहा, ‘‘तू बहुत उल्टा-पुल्टा बोल रहा है. ज्यादा मत बोल, कम बोल.’’ साथ ही फोन करने वाले ने खुद को दुनिया के सबसे बड़े पाबलो एस्कोबार गैंग का सदस्य बताया था.

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारतNew BJP government in Haryana: 15 अक्टूबर को शपथ?, 25000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द, नायब सिंह सैनी की घोषणा

भारतHaryana Assembly Elections ADR REPORT 2024: 13 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले, 86 विधायक करोड़पति?, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

भारतHaryana Election Results 2024: हरियाणा में हार का असर?, दिल्ली में ‘आप’ ने कांग्रेस को कहा ना, राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष