लाइव न्यूज़ :

पंचकूला हिंसा: हनीप्रीत को कोर्ट ने जमानत दी, देशद्रोह की धारा हटने के बाद एक और बड़ी राहत

By विनीत कुमार | Updated: November 6, 2019 17:09 IST

हनीप्रीत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की कथित तौर पर गोद ली हुई बेटी है। पंचकूला हिंसा में 30 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक घायल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देडेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की करीबी हनीप्रीत को कोर्ट से राहत2017 के पंचकूला हिंसा मामले में जमानत मिली, पिछले हफ्ते देशद्रोह की धारा हटी थी

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की करीबी हनीप्रीत इंसां को 2017 में पंचकूला में हुई हिंसा के मामले में जमानत मिल गई है। पंचकूला की कोर्ट ने उनकी जमानत को बुधवार को मंजूरी दे दी। इससे पहले पिछले हफ्ते शनिवार को हनीप्रीत इंसां और 35 अन्य आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह के आरोप कोर्ट ने हटा दिये थे। इस राहत के बाद हनीप्रीत बुधवार को अपनी जमानत याचिका कोर्ट के सामने रखी थी।

हनीप्रीत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की कथित तौर पर गोद ली हुई बेटी है। पंचकूला हिंसा में 30 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक घायल हुए थे। यह हिंसा दो साल पहले गुरमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी बताये जाने के बाद फैली थी। हनीप्रीत फिलहाल अंबाला जेल में बंद हैं।

हनीप्रीत को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया था। बहरहाल, कोर्ट से जमानत के बाद जेल प्रशासन ने उन्हें रिहा करने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही जेल के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डेरा प्रमुख को दोषी ठहराये जाने के बाद पुलिस गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत को एक हेलीकॉप्टर से पंचूकला से रोहतक की सुनारिया जेल लेकर गई थी।

टॅग्स :गुरमीत राम रहीम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

क्राइम अलर्टडेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल पर पैरोल?, 8 साल की सजा में 387 दिन बाहर?, 2017 में 20 साल की सजा और 2026 तक 15वीं बार जेल से बाहर?

क्राइम अलर्टरेप के आरोप में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, 40 दिनों तक रहेगा बाहर

भारतRam Rahim Parole: फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, मिली 30 दिनों की पैरोल

भारतHaryana Election Results 2024: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के पूर्व जेलर सुनील सांगवान ने चरखी दादरी सीट पर मारी बाजी, कांग्रेस की मनीषा सांगवान को 1,957 वोटों से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया