लाइव न्यूज़ :

हरियाणा मंत्रिमंडल फेरबदल: नए मंत्री को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का प्रभार सौंपा गया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 दिसंबर हरियाणा में बुधवार को मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्री कमल गुप्ता को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का प्रभार सौंपा गया। यह विभाग अब तक मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य अनिल विज के पास था। इसके अलावा, मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के अधीन रहे एक विभाग की भी जिम्मेदारी नये मंत्री को दी गई है।

हिसार से दो बार के भाजपा विधायक कमल गुप्ता को 'हाउसिंग फोर ऑल' (प्रधानमंत्री आवास योजना) का प्रभार भी सौंपा गया है जोकि अब तक मुख्यमंत्री के पास था।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री की सलाह पर मंत्रिमंडल में दो नए मंत्रियों को शामिल किये जाने के बाद सदस्यों को विभागों का आवंटन/पुन:आवंटन किया।

विकास एवं पंचायत विभाग का प्रभार मंत्रिमंडल में शामिल किए गए एक और नए मंत्री देवेंद्र सिंह बबली को सौंपा गया। अब तक यह विभाग उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास था। बबली जननायक जनता पार्टी के नेता हैं।

बबली को पुरातत्व और संग्रहालय विभाग का भी प्रभार सौंपा गया है जोकि अब तक मंत्री अनूप धनक के पास था। वहीं, धनक को अब श्रम एवं रोजगार विभाग का प्रभार दिया गया है।

इस बीच, नये मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह में विज शामिल नहीं हुए।

फेरबदल को लेकर विज की नाखुशी के संबंध में पूछे जाने पर भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष ओ पी धनखड़ ने मंगलवार को कहा था, '' वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं और हम उनसे विचार-विमर्श करने के बाद ही फैसले लेते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, माइनर सर्जरी की तैयारी

भारतHaryana Municipal Council Election Results: भाजपा का दबदबा, 6 वार्डों में दर्ज की जीत; कांग्रेस को मिली 1 सीट

भारतयमुना पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर राजस्थान-हरियाणा में बनी सहमति, भजनलाल शर्मा

भारततमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार को कई दलों का समर्थन

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारत अधिक खबरें

भारतSonipat Municipal Corporation election results 2026: सोनीपत में खिला कमल, मुकेश बामनिया ने दर्ज की शानदार जीत

भारतकौन हैं प्रतीक यादव? सियासी शोर से दूर, वर्कआउट के शौकीन थे अखिलेश यादव के छोटे भाई

भारतअखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, महज 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतHaryana Civic Polls 2026 Result: हरियाणा नगर निकाय चुनाव के नतीजों की गिनती शुरू, बीजेपी-कांग्रेस के बीच साख की लड़ाई

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका