लाइव न्यूज़ :

Haryana Board Exams 2022: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के हिन्दी का प्रश्न पत्र लीक, निजी स्कूल के अध्यापक अरेस्ट

By भाषा | Updated: March 30, 2022 22:01 IST

Haryana Board Exams 2022: हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने बताया कि अपराह्र लगभग साढ़े 12 बजे उन्हें प्रश्न पत्र लीक होने का पता चला।

Open in App
ठळक मुद्देमंढ़ौली में एक वैन में छापा मारा गया तो वहां पर निजी स्कूल के अध्यापक पकड़े गए।मोबाइल भी बरामद हुए जिसमें प्रश्न पत्र था।प्रश्न पत्र कहां से आया, पुलिस अभी उनसे पूछताछ करेगी।

Haryana Board Exams 2022: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के हिन्दी का प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक होने की खबर है। बोर्ड की तरफ से मामला दर्ज करने के लिए पुलिस में शिकायत की गई है। बोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने बताया कि अपराह्र लगभग साढ़े 12 बजे उन्हें प्रश्न पत्र लीक होने का पता चला।

उन्होंने बताया कि मंढ़ौली में एक वैन में छापा मारा गया तो वहां पर निजी स्कूल के अध्यापक पकड़े गए। उन्होंने बताया कि उनके पास से मोबाइल भी बरामद हुए जिसमें प्रश्न पत्र था। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र कहां से आया, पुलिस अभी उनसे पूछताछ करेगी।

सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से मामला दर्ज कर दिया गया हैं। इस मामले में बहल थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि बोर्ड की तरफ से तीन मोबाइल फोन पुलिस को सौंपे गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है और जांच जारी है। राज्य में बुधवार से शुरू हुई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षा के लिए 1,133 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 2,61,657 परीक्षार्थी पहुंचे तथा नकल के 165 मामले दर्ज किए गए।

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि ड्यूटी पर कोताही बरतने को लेकर प्रदेशभर में तीन सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की गई जबकि तीन केंद्रों पर परीक्षा रद्द की गई तथा दो परीक्षा केंद्रों को स्थानांतरित किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि नकल के 165 मामले दर्ज किए गए हैं।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ.जगबीर सिंह के उड़नदस्ते द्वारा भिवानी जिले के लोहारू उपमंडल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां नकल के दो मामले पकड़े। बोर्ड से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मढ़ौली कलां के दो परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर इन केंद्रों पर 12वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई है। साथ ही इन केंद्रों पर 31 मार्च की परीक्षा के बाद आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों को बहल स्थानांतरित कर दिया गया है। भाषा सं शफीक शफीक

टॅग्स :हरियाणाBJPकांग्रेसBoard
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो