लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः भूपेंद्र हुड्डा ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, बीजेपी-जेजेपी गठबंधन पर कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2019 13:50 IST

हुड्डा शनिवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने तारीफ की है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली है। हुड्डा शनिवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे थे।

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी-जेजेपी गठबंधन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वोट किसी की, सपोर्ट किसी की, लोक समझ चुके हैं। गौरतलब है कि हुड्डा शनिवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने तारीफ की है।

कांग्रेस ने हरियाणा में सरकार के गठन के लिए भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के हाथ मिलाने को लेकर शनिवार को तंज कसते हुए कहा कि जिस गठबंधन सरकार की बुनियाद ''छल-कपट'' पर रखी गयी हो, उससे राज्य का भला नहीं हो सकता।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ''भोले हरियाणवियों को ‘जाट-गैरजाट’ में बांटकर वोट बटोरने व वोट ले विश्वासघात करने की असलियत है - भाजपा-जजपा सरकार।'' उन्होंने सवाल किया, ''जिस सरकार की नींव ही जनता से किए वादों से धोखे-छल-कपट पर रखी गई हो, वो हरियाणा के लिए भला क्या खाक काम करेगी?"

सुरजेवाला ने दावा किया कि भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने "सत्ता के सिक्कों की खनक" में सिद्धांत खो दिए हैं। गौरतलब है कि भाजपा और जजपा ने हरियाणा में मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। इस सरकार में भाजपा का मुख्यमंत्री और जजपा के कोटे से उप मुख्यमंत्री होगा। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभूपेंद्र सिंह हुड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारतNew BJP government in Haryana: 15 अक्टूबर को शपथ?, 25000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द, नायब सिंह सैनी की घोषणा

भारतHaryana Assembly Elections ADR REPORT 2024: 13 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले, 86 विधायक करोड़पति?, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

भारतHaryana Election Results 2024: हरियाणा में हार का असर?, दिल्ली में ‘आप’ ने कांग्रेस को कहा ना, राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित