लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Polls: मुफ़्त में मिलेगी बिजली, इलाज और शिक्षा, सुनीता केजरीवाल ने दी केजरीवाल की पांच गारंटी

By धीरज मिश्रा | Updated: July 20, 2024 17:05 IST

Haryana assembly polls: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। बीते दिनों पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया कि पार्टी सभी 90 सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में तीन महीने बाद विधानसभा के चुनाव केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने हरियाणा को दी पांच गारंटी 90 सीटों पर आम आदमी पार्टी लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Haryana assembly polls: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। बीते दिनों पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया कि पार्टी सभी 90 सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके अगले दिन शनिवार को हरियाणा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों के लिए केजरीवाल की पांच गारंटी का ऐलान कर दिया।

केजरीवाल की इन पांच गारंटी में फ्री बिजली, फ्री शिक्षा, फ्री इलाज मिलेगा।

सुनीता केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। जिस दिन उनका जन्म हुआ था, उस दिन जन्मअष्ठमी थी। भगवान जी उनसे कुछ बड़ा करवाना चाहते थे। इसलिए हरियाणा में पैदा हुए अरविंद केजरीवाल जी ने अपनी पार्टी बनाई और पहले चुनाव में ही मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने दिल्ली और पंजाब में सरकारी स्कूल अच्छे कर दिये, लोगों को मुफ़्त बिजली मिल रही है। मोहल्ला क्लीनिक में लोगों का मुफ़्त इलाज हो रह है।

सुनीता ने कहा कि पीएम मोदी ने केजरीवाल को जेल में नहीं डाला, उन्होंने हरियाणा के लाल को जेल में डाला है। वह कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल  चोर हैं अगर अरविंद केजरीवाल चोर है तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं हो सकता।

बीजेपी को वोट नहीं देना है

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पूरी दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया है। अब हरियाणा वाले अपने बेटे अरविंद केजरीवाल का साथ देंगे। सुनीता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में आपने इन्हें पांच सीट दी है। लेकिन, विधानसभा चुनाव में बीजेपी को एक भी सीट नहीं देनी है।

इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, संदीप पाठक और सुशील गुप्ता सहित पार्टी के प्रमुख नेता उपस्थित थे।

टॅग्स :Haryana Assemblyभगवंत मानसंजय सिंहsanjay singhआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप