लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly elections: कांग्रेस-आप गठबंधन में पेंच फंसी, केजरीवाल को 10 सीटें देने को तैयार नहीं कांग्रेस

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 4, 2024 20:23 IST

आम आदमी पार्टी (आप) 10 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। जबकि कांग्रेस ने सात सीटों की पेशकश की है। दरअसल हरियाणा में नौ विधानसभा सीटें एक लोकसभा क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। आप सीटों में बड़ी हिस्सेदारी की मांग कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं और 5 अक्टूबर को मतदान होगाआम आदमी पार्टी (आप) 10 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैकांग्रेस ने सात सीटों की पेशकश की है

Haryana Assembly elections: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन वार्ता के तहत आम आदमी पार्टी (आप) की 10 सीटों की मांग को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस के राज्य प्रभारी दीपक बाबरिया ने राज्य चुनावों से पहले सीट-बंटवारे की व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए आप के राघव चड्ढा से मुलाकात की थी।

बाबरिया ने कहा कि हमने कहा कि हम गठबंधन के लिए तैयार हैं लेकिन 10 सीटें नहीं दी जा सकतीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी (सपा) और सीपीएम के साथ भी बातचीत कर रही है।

बाबरिया ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "वर्तमान में हम आम आदमी पार्टी से बात कर रहे हैं। एक या दो अन्य दलों ने भी संपर्क किया है, हम एक या दो दिन में जवाब देंगे। सीपीआईएम और समाजवादी पार्टी ने हमसे संपर्क किया। वे बहुत कम संख्या की उम्मीद कर रहे हैं... वे चाहते हैं राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं... हम एक ऐसी सीट की भी तलाश कर रहे हैं जो हमारे और उनके लिए सुविधाजनक हो।"

हरियाणा चुनाव के लिए बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट की उम्मीदवारी को लेकर चल रही अटकलों पर बाबरिया ने कहा कि मुझे नहीं पता कि केसी वेणुगोपाल के साथ उनकी क्या चर्चा हुई। लेकिन जो भी समाधान निकलेगा वह सभी को स्वीकार्य होगा। 

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन को अंतिम रूप देने की कोशिशें जारी हैं। आप के सूत्रों ने खुलासा किया कि चड्ढा और वेणुगोपाल के बीच पहले ही दो दौर की बातचीत हो चुकी है।

आम आदमी पार्टी (आप) 10 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। जबकि कांग्रेस ने सात सीटों की पेशकश की है। दरअसल हरियाणा में नौ विधानसभा सीटें एक लोकसभा क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। आप सीटों में बड़ी हिस्सेदारी की मांग कर रही है। आप और कांग्रेस दोनों ही हरियाणा में अपना प्रभाव बढ़ाने के इच्छुक हैं। दोनों पार्टियों ने हरियाणा, गुजरात, गोवा, दिल्ली और चंडीगढ़ में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं और 5 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी