लाइव न्यूज़ :

Haryana Polls 2024: नेता-पुत्रों पर दरियादिली?, 89 उम्मीदवारों में कोई वर्तमान सांसद को टिकट नहीं, यहां देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2024 06:02 IST

Haryana Assembly Elections 2024:  हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा उम्मीदवार श्रुति पूर्व मुख्यमंत्री बंशी लाल की पौत्री और कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध पौत्र हैं। लालू प्रसाद के दामाद चिरंजीव राव को एक बार फिर से रेवाड़ी से उम्मीदवार बनाया है।भजन लाल के पुत्र और पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्र मोहन एक बार फिर पंचकूला से कांग्रेस उम्मीदवार हैं।

Haryana Assembly Elections 2024: कांग्रेस ने पहले की घोषणा पर अमल करते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपने किसी भी सांसद को चुनाव मैदान में नहीं उतारा लेकिन उसने कई नेता-पुत्रों पर दरियादिली दिखाते हुए उन्हें टिकट दिया है। उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया के दौरान ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पार्टी ने 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 89 सीट पर उम्मीदवार घोषित किए हैं और उसने एक सीट गठबंधन के तहत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को दी है। कांग्रेस द्वारा घोषित 89 उम्मीदवारों में किसी भी वर्तमान सांसद का नाम नहीं है जबकि राज्य से ताल्लुक रखने वाले पार्टी के कुछ सांसद तो मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखे जाते हैं।

इनमें कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम प्रमुख हैं। सिरसा से लोकसभा सदस्य सैलजा ने बातचीत में विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी और कहा था कि वह हरियाणा में काम करने की इच्छुक हैं। कांग्रेस ने अपने किसी सांसद को टिकट नहीं दिया, लेकिन राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखने वाले कई नेताओं और नेता-पुत्रों को टिकट दिया है।

राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला के पुत्र आदित्य सुरजेवाला को कैथल से उम्मीदवार बनाया गया है। अतीत में खुद सुरजेवाला और उनके पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कांग्रेस ने हिसार से अपने लोकसभा सदस्य जयप्रकाश के पुत्र विकास सहारण को कलायत से उम्मीदवार घोषित किया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह के पुत्र तथा पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को उचाना कलां से टिकट दिया गया है जहां वह पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला को चुनौती देंगे। कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं किरण चौधरी की पुत्री श्रुति चौधरी के खिलाफ तोशाम विधानसभा क्षेत्र से उनके चेचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी मुख्य विपक्षी दल के उम्मीदवार हैं।

भाजपा उम्मीदवार श्रुति पूर्व मुख्यमंत्री बंशी लाल की पौत्री और कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध पौत्र हैं। यहां दोनों चचेरे भाई बहन एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस ने राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखने वाले कई अन्य नेताओं पर भी दांव लगाया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पुत्र और पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्र मोहन एक बार फिर पंचकूला से कांग्रेस उम्मीदवार हैं।

चंद्र मोहन के भतीजे भव्य बिश्नोई हिसार में आदमपुर से भाजपा उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री अजय यादव के पुत्र और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के दामाद चिरंजीव राव को एक बार फिर से रेवाड़ी से उम्मीदवार बनाया है। राव इस क्षेत्र से वर्तमान में विधायक हैं।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कुलदीप बिश्नोईHaryana Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHaryana Rajya Sabha Polls Chunav 2026: 2 सीट और 3 प्रत्याशी, संजय भाटिया, करमवीर सिंह बौद्ध और सतीश नांदल में मुकाबला, कुल विधायक 90 और जीतने के लिए चाहिए 31 वोट

कारोबारसुशासन दिवस पर नवाचार से जुड़ी टीमों को मिलेगा सुशासन पुरस्कार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे सम्मानित

भारतअल-फलाह विश्वविद्यालयः 76 एकड़ का विशाल परिसर, 1997 में स्थापना, कौन हैं ट्रस्ट के अध्यक्ष, जानें विवि इतिहास

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतहरियाणा विधानसभा में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के सम्मान में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो