लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Elections 2024: 90 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी आप, 20 जुलाई को दिल्ली के सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता करेंगी आगाज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2024 17:54 IST

Haryana Assembly Elections 2024: आप ने घोषणा की थी कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में फिलहाल भाजपा की सरकार है।Haryana Assembly Elections 2024: ‘आप’ ने हरियाणा में कई चुनाव लड़े हैं।Haryana Assembly Elections 2024: अब तक चुनावी सफलता नहीं मिली है। 

Haryana Assembly Elections 2024: आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा के लिए पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गारंटियों की घोषणा के साथ शनिवार को राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का शुरू करेगी। ‘आप’ ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को हरियाणा के पंचकूला में एक जनसभा में “केजरीवाल की गारंटी” की घोषणा करेंगी। बयान में कहा गया है कि उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल आबकारी नीति से संबंधित मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

सुनीता केजरीवाल ने हालिया लोकसभा चुनाव में दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में पार्टी उम्मीदवारों के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया था। आप ने पिछले मंगलवार को घोषणा की थी कि वह हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में फिलहाल भाजपा की सरकार है। ‘आप’ ने हरियाणा में कई चुनाव लड़े हैं, लेकिन उसे अब तक चुनावी सफलता नहीं मिली है। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम