लाइव न्यूज़ :

मौसम की मार और भीषण ठंड के आगे नहीं टिक पा रहे चीनी सैनिक, पूर्वी लद्दाख से 90 फीसद सैनिकों को वापस बुलाया

By अभिषेक पारीक | Updated: June 6, 2021 15:08 IST

पूर्वी लद्दाख के भारतीय क्षेत्र के करीब चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी  ने करीब 50 हजार सैनिकों को तैनात किया है। हालांकि यह सैनिक मौसम की मार और हड्डियां तक कंपा देने वाली सर्दी को झेल नहीं पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभीषण ठंड के कारण चीन ने अपने 90 फीसद सैनिकों को वापस बुला लिया है। पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीन के करीब 50 हजार सैनिक तैनात हैं। भारतीय सेना चीन की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

भारत के खिलाफ मोर्चा खोलकर बैठे चीन को समझ नहीं आ रहा है कि वह भारत के सामने टिके रहने के लिए क्या करे। भीषण ठंक का सामना करने में चीन को बेहद परेशानी झेलनी पड़ रही है। यही कारण है कि ठंड से प्रभावित चीन के 90 फीसद सैनिकों को वापस भेज दिया गया है।

पिछले करीब एक साल से पूर्वी लद्दाख के भारतीय क्षेत्र के करीब चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी  ने करीब 50 हजार सैनिकों को तैनात किया है। हालांकि यह सैनिक मौसम की मार और हड्डियां तक कंपा देने वाली सर्दी को झेल नहीं पा रहे हैं। यही कारण है कि चीन को अपने 90 फीसद सैनिकों को बदलना पड़ा है और नए सैनिकों को दूसरे क्षेत्रों से यहां लाया गया है। 

ठंड नहीं झेल पा रहे चीन के सैनिक

बताया जा रहा है कि चीन की सेना पर पिछले साल ठंड का बेहद असर हुआ था। जिसके कारण सर्दियों के मौसम में कई तरह की दुर्घटनाओं का भी शिकार होना पड़ा था। भारतीय पक्ष के पास ऐसे कई प्रमाण हैं। चीन पैंगोंग झील क्षेत्र में ऊंचाई पर स्थित चैकियों में तैनात सैनिकों को लगभग रोजाना बदल रहा था। 

भारत भी बदलता है सैनिक

भारत भी अपने सैनिकों को हर साल बदलता है। हालांकि बदलने वाले सैनिकों का फीसद 40 से 50 ही होता है। इन विषम परिस्थितियों में आईटीबीपी के जवानों का कार्यकाल कई बार दो साल से भी ज्यादा होता है। दोनों देशों ने पिछले साल अप्रैल-मई के बाद से पूर्वी लद्दाख में बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती की है। वहीं इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच पेंगोंग क्षेत्र में तैनाती हटाने और गश्त बंद करने पर सहमति बनी थी।

भारतीय सेना रख रही चीन पर निगाह

इस इलाके में चीन के सैनिक बड़ी संख्या में मौजूद हैं और गहराई वाले क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर अभ्यास मे जुटे हैं। वे कुछ ही घंटों में भारतीय मोर्चे तक पहुंच सकते हैं। भारतीय सेना ने भी इस इलाके में अपनी उपस्थिति बढ़ाई है और चीन की गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। 

टॅग्स :भारतीय सेनाभारतचीनलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे