लाइव न्यूज़ :

सावरकर को लेकर राहुल गांधी पर हमलावर हुए हरदीप सिंह पुरी, उनके योगदान पर किया सवाल, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 27, 2023 14:26 IST

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को वीर सावरकर के खिलाफ बोलने के बजाय कोर्ट की कार्रवाई का मुकाबला कोर्ट में करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपुरी ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि मैं माफी नहीं मांगूगा क्योंकि मैं सावरकर नहीं हूं।राहुल गांधी की अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी है।राहुल गांधी ने हाल ही कहा था कि वह वीर सावरकर नहीं हैं और वह माफी नहीं मांगेंगे।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को वीर सावरकर के खिलाफ बोलने के बजाय कोर्ट की कार्रवाई का मुकाबला कोर्ट में करना चाहिए। बता दें कि राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा वर्ष 2019 के मानहानि के एक मामले में सजा सुनाए जाने के मद्देनजर शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया।

वहीं, एएनआई से बात करते हुए पुरी ने कहा, "राहुल गांधी कहते हैं कि मैं माफी नहीं मांगूगा क्योंकि मैं सावरकर नहीं हूं। लेकिन क्या वह यह जानते हैं कि वीर सावरकर का अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में क्या योगदान रहा। यह ठीक उसी तरह है जैसे घोड़ों के साथ गधों की रेस हो रही हो। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राहुल गांधी की अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। 

अधिसूचना में कहा गया है कि उन्हें (राहुल गांधी) संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 के तहत अयोग्य घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि सूरत की एक अदालत ने "मोदी उपनाम" संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें गुरुवार को दोषी ठहराया और दो साल कारावास की सजा सुनाई।

अपनी अयोग्यता के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही कहा था कि वह वीर सावरकर नहीं हैं और वह माफी नहीं मांगेंगे। एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने शनिवार को कहा, "मेरा नाम सावरकर में नहीं, मेरा नाम गांधी है। गांधी परिवार किसी से माफी नहीं मांगता।" उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जेल जाने का डर नहीं है और संसद से उनकी अयोग्यता का उद्देश्य अडानी मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाना था।

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरीराहुल गांधीVeer Savarkarकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?