लाइव न्यूज़ :

हरक रावत ने पार्टी छोडने की अटकलें को खारिज करते हुए कहा :गारंटी तो जीवन की भी नहीं

By भाषा | Updated: October 26, 2021 21:24 IST

Open in App

देहरादून, 26 अक्टूबर उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी सरकार में वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कांग्रेस में लौटने की चर्चा को मंगलवार को यह कहते हुए और हवा दे दी कि वह भविष्य की कोई गारंटी नहीं ले सकते । उन्होंने हालांकि कहा कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि उनके पार्टी छोडने की अटकलें कहां से आ रही हैं ।

हरक सिंह यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के बुलावे पर उनसे मिलने पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच मुलाकात दो घंटे से अधिक समय तक चली ।

हालांकि, संवाददाताओं के सवाल किए जाने पर हरक सिंह ने कहा कि उन्हें (कौशिक को) मालूम है कि अगर हरक सिंह को जाना होगा तो वह फिर चर्चा नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे कह दिया और वह खुद भी जानते हैं कि जब कोई बात होगी तो मैं उन्हें बता दूंगा कि मैं ऐसा निर्णय लेने वाला हूं ।'

यह पूछे जाने पर कि उनकी तरफ से इन चर्चाओं का कभी खंडन नहीं किया गया और यह नहीं कहा गया कि वह भाजपा में ही बने रहेंगे, हरक सिंह ने कहा, ‘‘गारंटी तो हमारे जीवन की भी नहीं है तो इस बात की गारंटी कैसे दी जा सकती है।’’ इस संबंध में उन्होंने संवाददाताओं से ही सवाल किया कि क्या कोई रिपोर्टर इस बात की गारंटी दे सकता है कि वह हमेशा एक ही जगह काम करता रहेगा ।

वन मंत्री ने कहा कि उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नडडा, पार्टी मामलों के राज्य प्रभारी दुष्यंत गौतम के अलावा सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंगलवार को प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक से बात हुई है और उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि उनके पार्टी छोडने की अटकलें कहां से आ रही हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है । हम सब मिलकर, भाजपा की सरकार कैसे आए, इस पर काम कर रहे हैं और हर दिन एक-एक पल इस मुददे को लेकर आपस में चर्चा कर रहे हैं ।'

कांग्रेस नेता हरीश रावत के बारे में उन्होंने कहा कि वह उनके बडे भाई हैं और अब वह उनके खिलाफ कुछ नहीं कहना चाहते । उन्होंने कहा कि हमारा छोटा सा प्रदेश है और यहां स्वस्थ राजनीति होनी चाहिए।

इसी माह कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के अपने विधायक पुत्र के साथ कांग्रेस में वापसी के बाद हरक सिंह के भी कांग्रेस में लौटने की अटकलें जोरों पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?